लखनऊ में सड़क हादसे ने किसान की मौत:सब्जी बेचकर घर लौट रहा था; बस ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर

लखनऊ में सड़क हादसे ने किसान की मौत:सब्जी बेचकर घर लौट रहा था; बस ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कूड़ा चौराहा के पास सोमवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने एक बाइक में टक्कर में मार दी। जिसमें घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माल सपरा मऊ निवासी श्रवण खेत से सब्जी लेकर सब्जी मंडी में बेचने आए थे। उनके साथ गांव का ही बहादुर भी था। मंडी में सब्जी बेचने के बाद दोनों लोग सुबह करीब पांच बजे वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कूड़ा चौराहे के पास एक बस ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर की जोरदार थी की गाड़ियां नियंत्रित होकर फिसलते हुए कुछ दूर तक चली गई। टक्कर के बाद दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां सोमवार रात में श्रवण का इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि बहादुर की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक श्रवण के परिवार में पत्नी रीता और दो बच्चे शोभित व शुभ हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *