ग्वालियर में अपहरण कर नाबालिग से रेप:मुंह दबाकर 14 साल की लड़की को घर से उठा ले गया; एकांत में किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

ग्वालियर में अपहरण कर नाबालिग से रेप:मुंह दबाकर 14 साल की लड़की को घर से उठा ले गया; एकांत में किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

ग्वालियर में आधी रात एक बदमाश नाबालिग के घर में घुस गया। उसने नाबालिग का मुंह दबाकर उसका अपहरण किया और घर से दूर एकांत स्थान पर ले गया। जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया। वारदात के बाद आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ग्वालियर के पिछोर इलाके की है। पीड़ित नाबालिग ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पिछोर थाना पुलिस ने सोमवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्वालियर के पिछोर थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार रात खाना खाकर वह सो गई थी। रात करीब दो बजे नींद खुलने पर वह बाथरूम जाने के लिए आंगन में गई। इसी दौरान उसके घर के पास रहने वाला अनिल, पिता सुंदर केवट, वहां दिखाई दिया। नाबालिग कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और उसे उठाकर एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। हत्या की धमकी देकर फरार हुआ बदमाश वारदात के बाद आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे और उसके परिवार को खत्म कर देगा। धमकी से डरी नाबालिग किसी तरह घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे महिला थाने ले गए, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस डायरी पिछोर थाने भेजी, जहां कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। भागने से पहले पकड़ा गया आरोपी पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत ने बतया कि नाबालिग को अगवा कर रेप करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *