मुंगेर में सास की पीट-पीटकर हत्या, मां-बेटा अरेस्ट:संपत्ति के बंटवारे को लेकर बहू ने मारा, छोटे बेटे को देती थीं रुपये

मुंगेर में सास की पीट-पीटकर हत्या, मां-बेटा अरेस्ट:संपत्ति के बंटवारे को लेकर बहू ने मारा, छोटे बेटे को देती थीं रुपये

मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहची गांव में पैसों के विवाद में 70 वर्षीय वृद्धा उर्मिला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की बड़ी बहू लाली देवी और पोते अमरेश कुमार को अरेस्ट कर लिया है। एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देखें, मौके से आई तस्वीर… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मृतका के दोनों बेटे दिल्ली में करते हैं मजदूरी मृतका उर्मिला देवी, बासो यादव की पत्नी थीं। उनके दोनों बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बताया जाता है कि वह छोटे बेटे रंजीत यादव के घर रह रही थीं, जिसे लेकर परिवार में पहले से ही तनाव बना हुआ था। बड़ी बहू लाली देवी को उनका वहां रहना पसंद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से पैसों के लेनदेन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उर्मिला देवी द्वारा सूद-ब्याज का काम किए जाने और छोटे बेटे को आर्थिक मदद देने को लेकर अक्सर घर में तनाव बढ़ जाता था। उर्मिला देवी ने शामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई रविवार को भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ, जिसके बाद उर्मिला देवी ने शामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया था, लेकिन घर लौटने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि थाने में शिकायत किए जाने से नाराज बड़ी बहू लाली देवी और उसके पुत्र अमरेश कुमार ने मिलकर उर्मिला देवी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची छोटी बहू प्रीति देवी को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थानाध्यक्ष बोले-आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। छोटी बहू प्रीति देवी के आवेदन पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है। मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहची गांव में पैसों के विवाद में 70 वर्षीय वृद्धा उर्मिला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की बड़ी बहू लाली देवी और पोते अमरेश कुमार को अरेस्ट कर लिया है। एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देखें, मौके से आई तस्वीर… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मृतका के दोनों बेटे दिल्ली में करते हैं मजदूरी मृतका उर्मिला देवी, बासो यादव की पत्नी थीं। उनके दोनों बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बताया जाता है कि वह छोटे बेटे रंजीत यादव के घर रह रही थीं, जिसे लेकर परिवार में पहले से ही तनाव बना हुआ था। बड़ी बहू लाली देवी को उनका वहां रहना पसंद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से पैसों के लेनदेन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उर्मिला देवी द्वारा सूद-ब्याज का काम किए जाने और छोटे बेटे को आर्थिक मदद देने को लेकर अक्सर घर में तनाव बढ़ जाता था। उर्मिला देवी ने शामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई रविवार को भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ, जिसके बाद उर्मिला देवी ने शामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया था, लेकिन घर लौटने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि थाने में शिकायत किए जाने से नाराज बड़ी बहू लाली देवी और उसके पुत्र अमरेश कुमार ने मिलकर उर्मिला देवी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची छोटी बहू प्रीति देवी को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थानाध्यक्ष बोले-आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। छोटी बहू प्रीति देवी के आवेदन पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *