जलालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर किसान की मौत:एक दिन पहले घर से बाजार निकले थे, पूर्णिया में परिवार कर रहा था खोजबीन

जलालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर किसान की मौत:एक दिन पहले घर से बाजार निकले थे, पूर्णिया में परिवार कर रहा था खोजबीन

पूर्णिया के जलालगढ़ रेलवे स्टेशन पर हादसा हुआ। ट्रेन से कटकर 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कमरूद्दीन के बेटे मो. रकीब (65) के रूप में हुई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया। मृतक के भतीजे मो. साजीत ने बताया कि रकीब पेशे से किसान थे और रविवार की सुबह ही घर से जलालगढ़ बाजार जाने के लिए निकले थे। वे घर के लिए कुछ सामान खरीदने गए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये उनका आखिरी सफर होगा। काफी वक्त बितने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे, तो उनकी खोज शुरू हुई। खोजबीन में पुलिस की ओर से फोन कर हादसे की सूचना दी गई। रकीब बाजार के लिए निकले थे, मगर जलालगढ़ रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचे और हादसा कैसे हुआ, ये क्लियर नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता मृतक की 4 बेटियां और 2 बेटे हैं। दोनों बेटे पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने हुए हैं, जबकि एक बेटी की शादी अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में रकीब की अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। हालांकि हादसा कैसे हुआ, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो सकेगा। पूर्णिया के जलालगढ़ रेलवे स्टेशन पर हादसा हुआ। ट्रेन से कटकर 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कमरूद्दीन के बेटे मो. रकीब (65) के रूप में हुई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया। मृतक के भतीजे मो. साजीत ने बताया कि रकीब पेशे से किसान थे और रविवार की सुबह ही घर से जलालगढ़ बाजार जाने के लिए निकले थे। वे घर के लिए कुछ सामान खरीदने गए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये उनका आखिरी सफर होगा। काफी वक्त बितने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे, तो उनकी खोज शुरू हुई। खोजबीन में पुलिस की ओर से फोन कर हादसे की सूचना दी गई। रकीब बाजार के लिए निकले थे, मगर जलालगढ़ रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचे और हादसा कैसे हुआ, ये क्लियर नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता मृतक की 4 बेटियां और 2 बेटे हैं। दोनों बेटे पंजाब में मजदूरी कर परिवार का सहारा बने हुए हैं, जबकि एक बेटी की शादी अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में रकीब की अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। हालांकि हादसा कैसे हुआ, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *