छज्जा विवाद में दो पक्षों में मारपीट:शेखपुरा के फरीदपुर में घटना, 2 की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

छज्जा विवाद में दो पक्षों में मारपीट:शेखपुरा के फरीदपुर में घटना, 2 की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

शेखपुरा के फरीदपुर गांव में घर के छज्जे को लेकर हुए विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान फरीदपुर निवासी रामोतार यादव के पुत्र गुड्डू यादव और मोहन यादव के रूप में हुई है। दूसरे पक्ष से अर्जुन यादव के पुत्र श्रीकांत यादव और उनके बेटे अभिनंदन कुमार घायल हुए हैं। घायल गुड्डू यादव ने बताया कि फूलचंद यादव, श्रीकांत यादव, रीता देवी, विवेक यादव, धीरज यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि गुड्डू यादव, ललन कुमार, मोहन यादव और अन्य लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के फरीदपुर गांव में घर के छज्जे को लेकर हुए विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान फरीदपुर निवासी रामोतार यादव के पुत्र गुड्डू यादव और मोहन यादव के रूप में हुई है। दूसरे पक्ष से अर्जुन यादव के पुत्र श्रीकांत यादव और उनके बेटे अभिनंदन कुमार घायल हुए हैं। घायल गुड्डू यादव ने बताया कि फूलचंद यादव, श्रीकांत यादव, रीता देवी, विवेक यादव, धीरज यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि गुड्डू यादव, ललन कुमार, मोहन यादव और अन्य लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *