शेखपुरा में पुलिस पर हमले के 2 आरोपी अरेस्ट:4 जवान घायल हुए थे, शराब छापेमारी के दौरान हुआ था हमला, 3 अब भी फरार

शेखपुरा में पुलिस पर हमले के 2 आरोपी अरेस्ट:4 जवान घायल हुए थे, शराब छापेमारी के दौरान हुआ था हमला, 3 अब भी फरार

शेखपुरा जिले के सियानी गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। करंडे थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पिछले साल हुई इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगन केवट और बौधू केवट के रूप में हुई है। छापामारी का नेतृत्व करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी ने किया। शराब अड्डों पर छापेमारी करने गई थी पुलिस
थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि यह मामला पिछले साल का है, जब उत्पाद थाना शेखपुरा की एक टीम सियानी गांव में शराब निर्माण और बिक्री के अड्डों पर छापामारी करने गई थी। शराब कारोबारियों ने अचानक पुलिस दल पर हमला कर दिया था। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हमलावरों ने पथराव भी किया, जिससे उत्पाद पुलिस के वाहन को भी नुकसान पहुंचा था। नौ लोगों पर FIR कराई गई थी घटना के संबंध में उत्पाद पुलिस ने स्थानीय थाने में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जगन केवट और बौधू केवट को भी इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में चार अभियुक्तों को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी है। पुलिस के अनुसार, तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा जिले के सियानी गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। करंडे थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पिछले साल हुई इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगन केवट और बौधू केवट के रूप में हुई है। छापामारी का नेतृत्व करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी ने किया। शराब अड्डों पर छापेमारी करने गई थी पुलिस
थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि यह मामला पिछले साल का है, जब उत्पाद थाना शेखपुरा की एक टीम सियानी गांव में शराब निर्माण और बिक्री के अड्डों पर छापामारी करने गई थी। शराब कारोबारियों ने अचानक पुलिस दल पर हमला कर दिया था। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हमलावरों ने पथराव भी किया, जिससे उत्पाद पुलिस के वाहन को भी नुकसान पहुंचा था। नौ लोगों पर FIR कराई गई थी घटना के संबंध में उत्पाद पुलिस ने स्थानीय थाने में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जगन केवट और बौधू केवट को भी इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में चार अभियुक्तों को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी है। पुलिस के अनुसार, तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *