समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य कर रही BJP-मंत्री:भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल, विपक्ष पर हमला

समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य कर रही BJP-मंत्री:भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल, विपक्ष पर हमला

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव कैमूर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के संस्थापकों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विपक्षी नीतियों पर भी हमला बोला। मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों और सिद्धांतों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सरकार क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने बताया कि सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट मिलते ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। विपक्ष द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग पर पलटवार करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि यह कानून पूरे सदन की सहमति से लागू किया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे अनगिनत घर उजड़ने से बचे हैं और सरकार अपनी इस नीति से पीछे नहीं हटेगी। तेजस्वी को ‘कुशासन’ याद करना चाहिए तेजस्वी यादव के सवालों पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपने 15 साल के ‘कुशासन’ को याद करना चाहिए, जब अवैध और नकली शराब से लोगों की जान जाती थी। मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। नितीश कुमार के राज्यसभा जाने और राज्य में भाजपा के भावी मुख्यमंत्री की अटकलों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए नेतृत्व उचित समय पर इस पर निर्णय लेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में बिहार की एनडीए सरकार अहम भूमिका निभाएगी। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव कैमूर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के संस्थापकों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विपक्षी नीतियों पर भी हमला बोला। मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों और सिद्धांतों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सरकार क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने बताया कि सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट मिलते ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। विपक्ष द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग पर पलटवार करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि यह कानून पूरे सदन की सहमति से लागू किया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे अनगिनत घर उजड़ने से बचे हैं और सरकार अपनी इस नीति से पीछे नहीं हटेगी। तेजस्वी को ‘कुशासन’ याद करना चाहिए तेजस्वी यादव के सवालों पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपने 15 साल के ‘कुशासन’ को याद करना चाहिए, जब अवैध और नकली शराब से लोगों की जान जाती थी। मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। नितीश कुमार के राज्यसभा जाने और राज्य में भाजपा के भावी मुख्यमंत्री की अटकलों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए नेतृत्व उचित समय पर इस पर निर्णय लेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में बिहार की एनडीए सरकार अहम भूमिका निभाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *