बिहार में प्री-मानसून की सक्रियता से मौसम ने तेजी से करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 22 जिलों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पटना समेत 20 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ है, जबकि रोहतास और कैमूर में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। अगले 48 घंटों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक फैली ट्रफ लाइन के कारण बिहार में नमी आ रही है। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। चेतावनी: रोहतास-कैमूर में ज्यादा खतरा आगे क्या? 6-7 अप्रैल: राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन और 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 8 अप्रैल: उत्तर-दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका। 9 अप्रैल: मौसम की सक्रियता बनी रहेगी, इसके बाद आसमान साफ होगा। अगले 3 दिनों तक पारा 38-40 डिग्री के नीचे रहने के आसार हैं। बिहार में प्री-मानसून की सक्रियता से मौसम ने तेजी से करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 22 जिलों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पटना समेत 20 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ है, जबकि रोहतास और कैमूर में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। अगले 48 घंटों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक फैली ट्रफ लाइन के कारण बिहार में नमी आ रही है। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। चेतावनी: रोहतास-कैमूर में ज्यादा खतरा आगे क्या? 6-7 अप्रैल: राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन और 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 8 अप्रैल: उत्तर-दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका। 9 अप्रैल: मौसम की सक्रियता बनी रहेगी, इसके बाद आसमान साफ होगा। अगले 3 दिनों तक पारा 38-40 डिग्री के नीचे रहने के आसार हैं।


