दिखावे की दुनिया में असली पहचान कैसे बनाएं? प्रेमानंद जी महाराज की ये बात बदल देगी आपकी सोच! 

दिखावे की दुनिया में असली पहचान कैसे बनाएं? प्रेमानंद जी महाराज की ये बात बदल देगी आपकी सोच! 

Premanand Ji Maharaj Motivational Thoughts: आज के मॉडर्न और सोशल मीडिया के जमाने में ज्यादातर लोग अपनी एक अलग पहचान बनाने के पीछे भाग रहे हैं। कोई अपने महंगे और डिजाइनर कपड़ों से, तो कोई सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से, तो कोई दूसरों को इम्प्रेस करके खुद को बड़ा साबित करना चाहता है। लेकिन क्या सच में ये सब करने से कोई बड़ा बन सकता है? आज के इस लेख में आइए, वृंदावन के मशहूर संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के जरिए जानते हैं कि असल में बड़ा कौन होता है।

इस विचार के गहरे अर्थ को समझें

श्री प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, “मनुष्य अपने कर्मों से अपनी पहचान बनाता है, शब्दों से नहीं।” महाराज जी का यह थॉट हमें जिंदगी का एक कड़वा सच सिखाता है। अक्सर हम बहुत लंबी-चौड़ी बातें करते हैं कि हम ऐसे हैं या वैसे हैं, लेकिन असलियत तब सामने आती है जब हमें सच में कुछ करके दिखाना होता है। महाराज जी के अनुसार, बड़ी-बड़ी बातें तो कोई भी बोल सकता है, लेकिन उन शब्दों को असल जिंदगी में जीकर दिखाना ही असली चुनौती है। आपकी पहचान वो नहीं है जो आप चिल्लाकर दुनिया को बताते हैं, बल्कि आपकी पहचान वो है जो लोग आपके व्यवहार और आपके काम को देखकर खुद लोग महसूस करते हैं।

इस थॉट के पीछे की सोच

अगर आप महाराज जी को करीब से देखें, तो उनका पूरा जीवन ही इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। वे घंटों तक लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं, लेकिन वे खुद भी उसी रास्ते पर चलते हैं। उनकी दोनों किडनियां काम नहीं करतीं, फिर भी वे बिना थके और बिना रुके सेवा में लगे रहते हैं। उनके लिए भक्ति का मतलब सिर्फ मंत्र जपना नहीं है, बल्कि हर जीव के प्रति दया रखना और ईमानदारी से अपना फर्ज निभाना है। वे साफ मानते हैं कि अगर आपके कर्म गंदे हैं, तो आपके द्वारा बोले गए मीठे शब्दों का कोई मोल नहीं रह जाता।

इसे अपने जीवन में कैसे उतारें?

इस बात को अपने जीवन में लागू करने के लिए सबसे पहले, बोलना कम और करना ज्यादा शुरू करें। अगर आप कहते हैं कि आप ईमानदार हैं, तो उसे अपनी बातों में नहीं बल्कि अपने काम में करके दिखाएं। दूसरा, जब भी आप किसी की मदद करें, तो उसका ढिंढोरा न पीटें, आपके अच्छे कर्म खुद-ब-खुद आपकी सबसे बड़ी तारीफ बन जाएंगे। और तीसरी बात, अपनी गलतियों के लिए दूसरों के सामने बहाने न बनाएं, बल्कि उन्हें सुधारने के लिए सही एक्शन लें। बस याद रखिए, जब आपका काम बोलता है, तो आपको खुद कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं पड़ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *