सांसद बर्क बोले- पाकिस्तान की धमकी से नहीं डरता भारत:हमारा मुल्क मजबूत, किसी के दबाव में नहीं आता, युद्ध नहीं कूटनीति ही समाधान

सांसद बर्क बोले- पाकिस्तान की धमकी से नहीं डरता भारत:हमारा मुल्क मजबूत, किसी के दबाव में नहीं आता, युद्ध नहीं कूटनीति ही समाधान

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पाकिस्तान की धमकियों पर प्रतिक्रिया दी है। संभल में उन्होंने कहा कि युद्ध नहीं, कूटनीति ही समाधान है और भारत एक मजबूत राष्ट्र है। पाकिस्तान की ओर से भारत को दी गई धमकी, जिसमें अगला संघर्ष सीमाओं तक सीमित न रहकर कोलकाता तक पहुंचने की बात कही गई थी, पर सांसद बर्क ने रविवार दोपहर 2 बजे अपने आवास ‘बर्क मंजिल’ पर जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी तरह की धमकियों से डरने वाला देश नहीं है। सांसद ने कहा कि मौजूदा समय में एशिया में चल रहे संघर्षों का असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में देश के भीतर युद्ध जैसी स्थिति से बचना बेहद जरूरी है। जियाउर्रहमान बर्क ने जोर देकर कहा कि युद्ध विकास में बाधा बनता है और आम नागरिकों के लिए नई परेशानियां खड़ी करता है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत एक मजबूत राष्ट्र है, जो न तो किसी दबाव में आता है और न ही किसी से डरता है। उन्होंने पाकिस्तान की ऐसी बयानबाजी को गलत ठहराते हुए कहा कि इसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सांसद ने अंत में यह भी साफ किया कि किसी भी विवाद का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि कूटनीति और बातचीत के जरिए होना चाहिए। शांति बनाए रखना ही देश और नागरिकों के हित में सबसे बेहतर रास्ता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *