चतरा में ‘गौतम डीलक्स’ बस के मालिक ने किया सुसाइड:कर्ज और व्यापारिक दबाव से थे परेशान, इलाज के दौरान मौत

चतरा में ‘गौतम डीलक्स’ बस के मालिक ने किया सुसाइड:कर्ज और व्यापारिक दबाव से थे परेशान, इलाज के दौरान मौत

चतरा जिले में ‘गौतम डीलक्स’ नामक बस के मालिक धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 10 बजे उन्होंने विषपान कर लिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र सिंह चतरा सदर थाना क्षेत्र के जंगी पंचायत अंतर्गत देवरिया गांव के निवासी थे। कर्ज और व्यापारिक दबाव से थे परेशान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से भारी मानसिक तनाव में थे। उनके करीबी लोगों का कहना है कि व्यवसाय में लगातार घाटा और बढ़ते कर्ज के दबाव के कारण वे काफी परेशान चल रहे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह चतरा के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी माने जाते थे। वे ‘गौतम डीलक्स’ नाम से करीब 20 बसों का संचालन करते थे और परिवहन व्यवसाय में उनकी अच्छी पहचान थी। अचानक उनकी मौत की खबर से बस एसोसिएशन और स्थानीय व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम सिमरिया के सदर अस्पताल में कराया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धर्मेंद्र सिंह किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। उन पर कर्ज का वास्तविक दबाव कितना था। चतरा जिले में ‘गौतम डीलक्स’ नामक बस के मालिक धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 10 बजे उन्होंने विषपान कर लिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र सिंह चतरा सदर थाना क्षेत्र के जंगी पंचायत अंतर्गत देवरिया गांव के निवासी थे। कर्ज और व्यापारिक दबाव से थे परेशान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से भारी मानसिक तनाव में थे। उनके करीबी लोगों का कहना है कि व्यवसाय में लगातार घाटा और बढ़ते कर्ज के दबाव के कारण वे काफी परेशान चल रहे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह चतरा के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी माने जाते थे। वे ‘गौतम डीलक्स’ नाम से करीब 20 बसों का संचालन करते थे और परिवहन व्यवसाय में उनकी अच्छी पहचान थी। अचानक उनकी मौत की खबर से बस एसोसिएशन और स्थानीय व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम सिमरिया के सदर अस्पताल में कराया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धर्मेंद्र सिंह किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। उन पर कर्ज का वास्तविक दबाव कितना था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *