कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई:उनके सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कांग्रेस कार्यालय में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने अपने संबोधन में बाबू जगजीवन राम के जीवन को संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जगजीवन राम ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत में दलितों, शोषितों तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। जियाउर्रहमान ने उनके लंबे राजनीतिक करियर के दौरान देश के विकास में दिए गए योगदान पर भी प्रकाश डाला, जिसमें रक्षा मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा को मजबूत करना और कृषि मंत्री के तौर पर हरित क्रांति को बढ़ावा देना शामिल है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, डॉ. एसडी शर्मा और मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के विचार और नीतियां वर्तमान समय में अत्यधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला उपाध्यक्ष किशन चौधरी, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट और विमलेश बाल्मीकि ने एकजुट होकर बाबू जगजीवन राम के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित करने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर किशन चौधरी, नईम मंसूरी, सचिन वशिष्ठ, शिवम वशिष्ठ, चंद्रपाल सिंह, विमलेश बाल्मीकि, सादिक सैफी, साहिल खान, डॉ. एसडी शर्मा, इस्लामुद्दीन सैफी, अजय कुमार, तैयब सैफी, मनीष चतुर्वेदी, सुभाष गांधी, साजिद गाजी, तारिक गाजी और सगीर अहमद सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *