मधुबनी में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:ईंट भट्ठे से पैसे जमा कर अपने घर लौट रहा था

मधुबनी में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:ईंट भट्ठे से पैसे जमा कर अपने घर लौट रहा था

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। महथौर गांव स्थित राम-जानकी चौक के पास यह घटना तब हुई जब मृतक के बहनोई के ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान लौठवा गांव वार्ड नंबर 7 निवासी 25 वर्षीय रूपेश कुमार यादव के रूप में हुई है। घायल बच्चा 12 वर्ष का है, जिसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर मृतक के बहनोई अनित यादव का था और वह स्वयं उसे चला रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी बताया जा रहा है कि रूपेश कुमार यादव बासोपट्टी के जसो रोड स्थित ईंट भट्ठे से पैसे जमा कर अपने घर लौट रहे थे। कटैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महथौर चौक हनुमान मंदिर के समीप उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी, जिसके कारण बाइक चालक उसे चार पहिया वाहन के रूप में नहीं देख पाया और आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव टक्कर इतनी भीषण थी कि रूपेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डायल 112 की मदद से घायल बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बासोपट्टी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मधुबनी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस और बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक रूपेश कुमार यादव अपने परिवार के सबसे बड़े सदस्य थे। उनकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। महथौर गांव स्थित राम-जानकी चौक के पास यह घटना तब हुई जब मृतक के बहनोई के ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान लौठवा गांव वार्ड नंबर 7 निवासी 25 वर्षीय रूपेश कुमार यादव के रूप में हुई है। घायल बच्चा 12 वर्ष का है, जिसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर मृतक के बहनोई अनित यादव का था और वह स्वयं उसे चला रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी बताया जा रहा है कि रूपेश कुमार यादव बासोपट्टी के जसो रोड स्थित ईंट भट्ठे से पैसे जमा कर अपने घर लौट रहे थे। कटैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महथौर चौक हनुमान मंदिर के समीप उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी, जिसके कारण बाइक चालक उसे चार पहिया वाहन के रूप में नहीं देख पाया और आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव टक्कर इतनी भीषण थी कि रूपेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डायल 112 की मदद से घायल बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बासोपट्टी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मधुबनी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस और बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक रूपेश कुमार यादव अपने परिवार के सबसे बड़े सदस्य थे। उनकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *