पटना से पूर्णिया जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त; 12 यात्री घायल:सुपौल में रॉन्ग साइड से सीमेंट लदा ट्रक ने ठोका, चालक फरार

पटना से पूर्णिया जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त; 12 यात्री घायल:सुपौल में रॉन्ग साइड से सीमेंट लदा ट्रक ने ठोका, चालक फरार

सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पटना से पूर्णिया जा रही यात्रियों से भरी एक बस को विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सड़क पर यातायात रहा बाधित प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक सामने आ जाने के कारण बस चालक को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। बताया जा रहा है कि ट्रक पर सीमेंट लदा हुआ था, जिसे भपटियाही थाना क्षेत्र के गढ़िया में ही खाली किया जाना था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक स्टेयरिंग सीट पर ही काफी देर दबे रहे, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात को सामान्य कराया। ट्रक चालक की पहचान कर होगी गिरफ्तारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-27 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पटना से पूर्णिया जा रही यात्रियों से भरी एक बस को विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सड़क पर यातायात रहा बाधित प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक सामने आ जाने के कारण बस चालक को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। बताया जा रहा है कि ट्रक पर सीमेंट लदा हुआ था, जिसे भपटियाही थाना क्षेत्र के गढ़िया में ही खाली किया जाना था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक स्टेयरिंग सीट पर ही काफी देर दबे रहे, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात को सामान्य कराया। ट्रक चालक की पहचान कर होगी गिरफ्तारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-27 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *