बिहार में मौसम का डबल अटैक:दिन में लू जैसी गर्मी, शाम में चल रही आंधी; आज दक्षिण-पश्चिम जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

बिहार में मौसम का डबल अटैक:दिन में लू जैसी गर्मी, शाम में चल रही आंधी; आज दक्षिण-पश्चिम जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही जहां तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अब मौसम में अस्थिरता भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 4–5 दिनों तक राज्य में गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य में अगले 4–5 दिनों तक गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज धूप और लू जैसी स्थिति लोगों को परेशान करेगी, जबकि शाम और रात के समय कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश राहत लेकर आ सकती है। देखिए आज के मौसम से जुड़ी तस्वीर… पटना का 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान पटना में 4 आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 37°C के आसपास रहेगा। आज मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन गर्मी बनी रहेगी और तापमान फिर 38°C तक जा सकता है। वहीं, कल हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि 8 अप्रैल को एक-दो बार बारिश और थंडरशॉवर की संभावना है, जिससे तापमान गिरकर करीब 33°C तक आ सकता है। दक्षिण और पश्चिम बिहार में हो सकती है हल्की बारिश मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों- गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, जमुई और बांका—में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में ‘स्कैटर्ड’ यानी छिटपुट बारिश का अनुमान है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 48.4 डिग्री सेल्सियस राज्य में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 38.4°C शेखपुरा में दर्ज किया गया। पटना में अधिकतम तापमान करीब 37.8°C रहा। गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और अन्य जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। हालांकि कुछ स्थानों पर तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। क्यों बदल रहा है मौसम? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने का संकेत है। इस दौरान दिन में तेज धूप और गर्मी रहती है, जबकि शाम या रात में आंधी, तेज हवा और बारिश की स्थिति बनती है। यही कारण है कि राज्य में “हीट और रेन” का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय सिर ढककर चलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। वहीं, आंधी-बारिश के दौरान पेड़ों या खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें, क्योंकि तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही जहां तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अब मौसम में अस्थिरता भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 4–5 दिनों तक राज्य में गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य में अगले 4–5 दिनों तक गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज धूप और लू जैसी स्थिति लोगों को परेशान करेगी, जबकि शाम और रात के समय कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश राहत लेकर आ सकती है। देखिए आज के मौसम से जुड़ी तस्वीर… पटना का 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान पटना में 4 आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 37°C के आसपास रहेगा। आज मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन गर्मी बनी रहेगी और तापमान फिर 38°C तक जा सकता है। वहीं, कल हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि 8 अप्रैल को एक-दो बार बारिश और थंडरशॉवर की संभावना है, जिससे तापमान गिरकर करीब 33°C तक आ सकता है। दक्षिण और पश्चिम बिहार में हो सकती है हल्की बारिश मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों- गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, जमुई और बांका—में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में ‘स्कैटर्ड’ यानी छिटपुट बारिश का अनुमान है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 48.4 डिग्री सेल्सियस राज्य में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 38.4°C शेखपुरा में दर्ज किया गया। पटना में अधिकतम तापमान करीब 37.8°C रहा। गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और अन्य जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। हालांकि कुछ स्थानों पर तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। क्यों बदल रहा है मौसम? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने का संकेत है। इस दौरान दिन में तेज धूप और गर्मी रहती है, जबकि शाम या रात में आंधी, तेज हवा और बारिश की स्थिति बनती है। यही कारण है कि राज्य में “हीट और रेन” का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय सिर ढककर चलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। वहीं, आंधी-बारिश के दौरान पेड़ों या खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें, क्योंकि तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा बना रहता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *