अररिया में गैस आपूर्ति सुचारू, एजेंसियों पर निगरानी:पंचायत से शहर तक कंट्रोल रूम स्थापित, 14871 सिलेंडर उपलब्ध

अररिया में गैस आपूर्ति सुचारू, एजेंसियों पर निगरानी:पंचायत से शहर तक कंट्रोल रूम स्थापित, 14871 सिलेंडर उपलब्ध

अररिया जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश पासवान और सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने समाहरणालय स्थित जिला जन संपर्क कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी, अररिया के निर्देश पर जिले की सभी गैस एजेंसियों पर एक-एक अधिकारी व कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये अधिकारी वितरण प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिले के सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन में गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इनका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शहरी क्षेत्रों में भी विशेष व्यवस्था की गई है, जहां नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्रों में प्रत्येक तीन वार्डों पर एक गैस वितरण कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या–06453-222309) में 17 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक कुल 276 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 192 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 87 लंबित शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को 17 गैस एजेंसियों पर छापेमारी भी की गई। निरीक्षण के दौरान वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता और उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। वर्तमान में 14871 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि जिले की औसत मांग 7894 है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी समस्या की स्थिति में नियंत्रण कक्ष या संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क करें। अररिया जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश पासवान और सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने समाहरणालय स्थित जिला जन संपर्क कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी, अररिया के निर्देश पर जिले की सभी गैस एजेंसियों पर एक-एक अधिकारी व कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये अधिकारी वितरण प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिले के सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन में गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इनका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शहरी क्षेत्रों में भी विशेष व्यवस्था की गई है, जहां नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्रों में प्रत्येक तीन वार्डों पर एक गैस वितरण कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या–06453-222309) में 17 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक कुल 276 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 192 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 87 लंबित शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को 17 गैस एजेंसियों पर छापेमारी भी की गई। निरीक्षण के दौरान वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता और उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। वर्तमान में 14871 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि जिले की औसत मांग 7894 है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी समस्या की स्थिति में नियंत्रण कक्ष या संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *