भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला की पिटाई कर दी गई। इस दौरान उक्त बदमाश ने महिला को साड़ी खींचकर एक सुनसान इलाके में जबरन ले जाने की कोशिश भी की गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार, जख्मी महिला चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव निवासी राजेश पासवान की 25 वर्षीया पत्नी शिल्पी कुमारी है। महिला के सिर पर हमला किया गया, जिससे उसकी सर फट गई है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सिर पर हमला, साड़ी खींचकर घसीटने की कोशिश महिला के अनुसार, वह अपनी भतीजी के साथ शौच के लिए बधार की ओर गई थी। लौटने के दौरान गांव के ही एक नकाबपोश युवक ने गमछे में ईंट लपेटकर उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद आरोपियों ने खून से लथपथ हालत में उसकी साड़ी खींचकर उसे सुनसान खेत की ओर जबरन ले जाने की कोशिश की। भतीजी के शोर से बची महिला इधर, शिल्पी कुमारी ने बताया कि, वह अपनी भतीजी के साथ शौच करने के लिए घर से बधार की तरफ गई थी। जब वापस लौट रही थी तभी गांव के ही एक नाकाबपाोश युवक वहां आया और पहले गमछा में ईंट लपेटकर उसके सिर पर हमला कर दिया। उसके बाद खून से लथपथ हालत में उसे जबरन खेत में सुनसान जगह पर ले जाने लगे। तभी उसकी भतीजी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर वह दोनों युवक भाग गए। दो युवकों पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस घायल महिला ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला की पिटाई कर दी गई। इस दौरान उक्त बदमाश ने महिला को साड़ी खींचकर एक सुनसान इलाके में जबरन ले जाने की कोशिश भी की गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार, जख्मी महिला चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव निवासी राजेश पासवान की 25 वर्षीया पत्नी शिल्पी कुमारी है। महिला के सिर पर हमला किया गया, जिससे उसकी सर फट गई है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सिर पर हमला, साड़ी खींचकर घसीटने की कोशिश महिला के अनुसार, वह अपनी भतीजी के साथ शौच के लिए बधार की ओर गई थी। लौटने के दौरान गांव के ही एक नकाबपोश युवक ने गमछे में ईंट लपेटकर उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद आरोपियों ने खून से लथपथ हालत में उसकी साड़ी खींचकर उसे सुनसान खेत की ओर जबरन ले जाने की कोशिश की। भतीजी के शोर से बची महिला इधर, शिल्पी कुमारी ने बताया कि, वह अपनी भतीजी के साथ शौच करने के लिए घर से बधार की तरफ गई थी। जब वापस लौट रही थी तभी गांव के ही एक नाकाबपाोश युवक वहां आया और पहले गमछा में ईंट लपेटकर उसके सिर पर हमला कर दिया। उसके बाद खून से लथपथ हालत में उसे जबरन खेत में सुनसान जगह पर ले जाने लगे। तभी उसकी भतीजी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर वह दोनों युवक भाग गए। दो युवकों पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस घायल महिला ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।


