सलमान खान की शादी हुई थी तय! कार्ड बंटने के बाद बोले-मूड नहीं है, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Salman Khan Wedding: शादी के मौसम में अक्सर सलमान खान का नाम सुर्खियों में रहता है। बॉलीवुड के सुपरस्टार और भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान की शादी को लेकर हमेशा कयास लगाए जाते हैं, लेकिन उन्होंने कभी शादी करने का कोई फैसला नहीं लिया, लोकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान एक बार शादी के काफी करीब भी पहुंच चुके थे?

सलमान ने अचानक शादी कैंसिल कर दी, क्यों

बता दें, 1999 में सलमान खान शादी के लिए पूरी तरह तैयार थे। उस समय शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे और सब कुछ सेट था, लेकिन शादी शुरू होने से केवल 5-6 दिन पहले सलमान ने अचानक शादी कैंसिल कर दी और उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनका शादी करने का कोई मूड नहीं था। जब ये सलमान के करीबी दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर साजिद नाडियावाला ने हाउसफुल 4 के प्रमोशन के दौरान बताई।

उस समय सलमान खान की होने वाली दुल्हन बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी थीं और संगीता ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वे सलमान के लिए सीरियस थीं, लेकिन बाद में उन्होंने खुलासा किया कि सलमान ने उनसे शादी का वादा तो किया था, लेकिन उनकी कमिटमेंट और कुछ व्यवहार उन्हें परेशान करता था, जिससे उन्हें अंत में सब कुछ एक्सेप्ट करना पड़ा।

शादी की रात सलमान ने साजिद के कान में हसते हुए कहा

शादी की रात सलमान ने उइतना ही नहीं, साजिद नाडियावाला ने बताया कि शादी की रात सलमान ने उनकी कान में हसते हुए कहा, “घर के बाहर कार खड़ी है, उसे लेकर भाग जाओ।” ये बात सुनकर वो दंग रह गए थे कि कही सलमान परेशान या डरा हुआ तो नहीं है और सलमान को शादी को लेकर फोबिया पहले से था, जो परेशानी वाली बात है।

लेकिन बात यही खत्म नहीं हुई, सलमान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि वे बच्चा चाहते हैं, लेकिन बच्चे के साथ मां की भी जिम्मेदारी आती है। वे खुद को शादी के लिए तैयार नहीं समझते और उम्मीद भी नहीं है उनका मन बदलेगा। इसके साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि कभी-कभी तो वे सेरोगेसी से बच्चा रखना चाहते हैं, लेकिन बिना मां के बच्चे की परवरिश के बारे में सोचना थोड़ा टेंशन भरा हो सकता है।

संजय दत्त ने सलमान खान को शादी के लिए काफी मनाया

बता दें, सलमान के दोस्त संजय दत्त ने उन्हें शादी करने लिए काफी मनाया लेकिन बात नहीं बनी, संजय ने कहा कि वे रिया से शादी के बाद अब अकेले नहीं हैं और सलमान को भी शादी कर अपनी जिंदगी बेहतर और आसान बनाने की सलाह दी, लेकिन सलमान ने उस समय संजय की बात पर खास रिस्पॉस नहीं दिया, खासकर जब उस समय रिया का फोन आ गया और बातचीत सही नहीं रही थी।

अगर सलमान खान की प्राइवेट लाइफ की बात करे तो, काफी अनोखी है और शादी को लेकर उनका रुख साफ है कि शादी नहीं करना चाहते। फिर भी उनके फैंस और चाहने वाले उनके लिए किसी-न-किसी साथी की उम्मीद लगाए रहते हैं। भले ही अब तक सलमान ने शादी का फैसला-न-लिया हो, लेकिन उम्मीद तो रहती है सबको की शायद एक दिन बात बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *