अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को लेकर ट्रंप ने कह दी ये बात

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को लेकर ट्रंप ने कह दी ये बात

Middle East Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की नजरें एक बार फिर समुद्री रास्ते ‘होर्मुज स्ट्रेट’ पर टिक गई है। इसी बीच US प्रेसिडेंट ट्रंप (Donald Trump) ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने हलचल और बढ़ा दी है।

ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें थोड़ा और समय मिले, तो वे अब आसानी से होर्मुज स्ट्रेट को खोल सकते हैं, वहां से तेल निकाल सकते हैं और जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने इसे दुनिया के लिए झरना तक बता दिया।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब इस स्ट्रेट को लेकर पहले ही वैश्विक चिंता बढ़ी हुई है, क्योंकि यही रास्ता दुनिया के बड़े हिस्से तक तेल पहुंचाने का प्रमुख जरिया है। ऐसे में उनका दावा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या वाकई हालात इतने आसान हैं, जितना ट्रंप बता रहे हैं।

ट्रंप के दावे में कितना दम?

28 फरवरी से शुरू हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ अमेरिका और इजरायल कह रहे हैं कि ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो चुकी है और उसे खत्म करने की दिशा में वे आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। ईरान लगातार जवाबी हमले कर रहा है, चाहे इजरायल हो या खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने।

ऐसे में ट्रंप का यह दावा कि हालात आगे आसान होने वाले हैं और सब कुछ जल्दी कंट्रोल में आ सकता है। यह सवालों के घेरे में आ जाता है। क्योंकि जमीनी स्थिति देखकर तो यही लगता है कि ईरान अभी भी पूरी ताकत के साथ मुकाबला कर रहा है।

अमेरिका ने ईरान का सबसे बड़ा पुल किया जमींदोज

इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट साझा करते बताया कि ईरान का सबसे बड़ा पुल हमले में गिर गया है, ये अब कभी इस्तेमाल नहीं होगा, अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है! ईरान के लिए डील करने का समय आ गया है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, ईरान अब भी एक महान देश बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *