नूरमहल की दशमेश कॉलोनी और रविदासपुरा रोड पर सीवरेज जाम होने से स्थानीय निवासी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। दशमेश कॉलोनी के निवासियों जसवेंद्र सिंह, जतिंदर कुमार, रिया और हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने नगर कौंसिल से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले लगभग दो महीनों से कॉलोनी में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आया है, जिसके कारण चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने स्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की परेशान निवासियों ने नगर कौंसिल से तत्काल सीवरेज की सफाई करवाने और इलाके में एक स्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है, ताकि उन्हें भविष्य में ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। इस संबंध में नगर कौंसिल के इंस्पेक्टर शिव कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीवरेज का पानी निकालने के लिए लगाए गए पाइपों को जल्द ही हटाया जाएगा। साथ ही, नगर कौंसिल द्वारा एक सफाई कर्मचारी को स्थायी रूप से नियुक्त किया जाएगा, जिससे निवासियों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।


