पंजाब के संगरूर जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस मामले में एक आवेदक से 2,49,990 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कुलार खुर्द निवासी जसकरनदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि मनप्रीत सिंह, उसकी पत्नी रिया (निवासी खानपुर फकीरा) और उनके पार्टनर गगन सिंह (इंस्टीट्यूट आइरिस, चंडीगढ़) ने उसे यूरोप के स्लोवाकिया भेजने का झांसा दिया था। आरोपियों ने वीजा और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर उससे कुल 2,49,990 रुपये ले लिए। न विदेश भेजा, न पैसे लौटाए शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसकी राशि वापस की। एसएसपी संगरूर के आदेश पर मामले की जांच की गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


