पूर्णिया में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने कटिहार जा रहे थे, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

पूर्णिया में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने कटिहार जा रहे थे, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

पूर्णिया में सड़क हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई। घर से रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने के लिए निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगोंकी मदद से GMCH में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के बखरीकोल बी के. स्थान निवासी मो. पैरुद्दीन (65) के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के कवई के पास की है। बाइक सवार ने मारी टक्कर मृतका की बेटी शबाना खातून ने बताया कि पिता मो. पैरुद्दीन अपने एक रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने जा रहे थे। उस रिश्तेदार की मौत करंट लगने से हुई थी। ऑटो से कोढ़ा निकले थे। गाड़ी से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटे। स्थानीय लोगों की मदद से कोढा स्थित नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां नाजुक हालत को देखते हुए परिजन आनन फानन में GMCH पूर्णिया पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है।
हर संभव मदद का दिया आश्वासन जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि आदिल आरजू GMCH पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। परिजनों को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई। साथ ही सरकारी मुआवजा दिलाने में मदद का भरोसा दिया। पूर्णिया में सड़क हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई। घर से रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने के लिए निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगोंकी मदद से GMCH में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के बखरीकोल बी के. स्थान निवासी मो. पैरुद्दीन (65) के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के कवई के पास की है। बाइक सवार ने मारी टक्कर मृतका की बेटी शबाना खातून ने बताया कि पिता मो. पैरुद्दीन अपने एक रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने जा रहे थे। उस रिश्तेदार की मौत करंट लगने से हुई थी। ऑटो से कोढ़ा निकले थे। गाड़ी से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटे। स्थानीय लोगों की मदद से कोढा स्थित नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां नाजुक हालत को देखते हुए परिजन आनन फानन में GMCH पूर्णिया पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है।
हर संभव मदद का दिया आश्वासन जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि आदिल आरजू GMCH पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। परिजनों को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई। साथ ही सरकारी मुआवजा दिलाने में मदद का भरोसा दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *