मेरठ साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद, मेरठ कॉलेज के तत्वाधान में आयोजित ‘सृजन-2026’ का भव्य समापन एकल गायन प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। एकल गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भजन एवं देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। उपस्थित दर्शकों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में आर.जी. (पीजी) कॉलेज की डॉ. स्वाति शर्मा और स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की डॉ. निशि चौहान ने गायन प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता के लिए इस्माइल नेशनल पीजी कॉलेज की प्रो. दीपा त्यागी और डॉ. मीनू शर्मा निर्णायक रहीं। कार्यक्रम में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका प्रो. रेखा राणा सहित प्रो. एस.के. यादव, प्रो. मोनिका भटनागर, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. शालिनी त्यागी, प्रो. संगीता उपाध्याय, प्रो. सांत्वना शर्मा, प्रो. नीलम पवार, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. अंशु जैन, प्रो. अमृतलाल, प्रो. अशोक शर्मा और मीडिया प्रभारी प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज मौजूद रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह, अधिष्ठाता प्रो. सीमा पंवार, अभियंता प्रो. अनिल राठी एवं आईक्यूएसी से प्रो. अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।


