हिन्दू महासभा ने हनुमान जन्मोत्सव पर किया सामूहिक पाठ:पीलीभीत में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हुआ आयोजन

हिन्दू महासभा ने हनुमान जन्मोत्सव पर किया सामूहिक पाठ:पीलीभीत में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हुआ आयोजन

पीलीभीत में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गुरुवार को संगठन के जिला कार्यालय स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान ‘बजरंगबली की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा मंदिर गूंज उठा। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हनुमान जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। वक्ताओं ने समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन के लिए हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण हुआ कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के आयोजन और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप और नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। हरिओम मिश्रा, कृष्णा साहनी, मनोज वर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, राहुल देव, प्रदीप शर्मा, महेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार और महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह समेत संगठन के अन्य वरिष्ठ सदस्यों और नगर टीम के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। स्थानीय लोगों ने हिन्दू महासभा के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक चेतना जगाने वाला कदम बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *