नवादा के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पटवा सराय गांव के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार के छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर खेत में जा पलटी। कार पलटने के बाद काफी दूरी तक घिसटती चली गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया मृतक की पहचान अकौना डीहा निवासी 32 वर्षीय सनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। घायलों में नॉलेज कुमार, मोनू कुमार और एक छोटा बच्चा शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नवादा सदर अस्पताल भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और संभवत: थकान को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। नवादा के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पटवा सराय गांव के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार के छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर खेत में जा पलटी। कार पलटने के बाद काफी दूरी तक घिसटती चली गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया मृतक की पहचान अकौना डीहा निवासी 32 वर्षीय सनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। घायलों में नॉलेज कुमार, मोनू कुमार और एक छोटा बच्चा शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नवादा सदर अस्पताल भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और संभवत: थकान को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।


