स्कूल चले हम…अभियान के तहत एक अप्रेल को प्रवेश उत्सव हुआ। पहले दिन 1400 स्कूलों में डेढ़ लाख बच्चों को टीका लगाकर प्रवेश कराया गया। बच्चों को फूल बरसाए, पुस्तक व साइकिल वितरण कर उत्साह वर्धन किया।

स्कूलों में बच्चों ने धूमधाम से मनाया उत्सव
सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के दरवाजे एक अप्रेल से खुल गए। प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह स्कूल चले हम की घंटी बजी और स्कूलों के दरवाजे खुले। रंगोली के बीच उत्सव में बच्चों के चेहरे खिल उठे। और परिसर चहक उठे। पहले दिन 1400 से अधिक स्कूलों में उत्सव में करीब डेढ़ लाख बच्चे शामिल हुए। स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर प्रवेश कराया। माल्यार्पण कर पुस्तकों का सेट भेंट किए। कई बच्चे पैदल पहुंचे थे और साइकिल से घर लौटे।
शिक्षकों ने नई थीम पर पढ़ाने का लिया संकल्प
जिला, विकास खंड और स्कूल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में कुछ बच्चों को साइकिल भी वितरण की। कार्यक्रम में उत्साहित बच्चों ने खूब पढ़ाई करने की शपथ ली। शिक्षकों ने अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे अन्य विषयों को थिंकिंग, कम्युनिकेशन, कोलेबोरेशन थीम पर पढ़ाएंगे थीम के साथ अन्य उत्कृष्टता के साथ पढ़ाने का संकल्प भी लिया।
स्कूली बच्चों को वितरण की साइकिल
जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्कूल में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। डीइओ पीएस सोलंकी ने नए शैक्षणिक सत्र की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आठ बच्चों को साइकिल वितरण किया गया। धर्मेंद्र बजाज, संदीप जोशी, एपीसी रमसा सुरभि शर्मा, भैरूलाल वास्केल, प्रिंसिपल रूबिया अली, पीडी डोंगरे, अर्जुन राजपूत आदि रहे।
शिक्षक बोले…
थिंकिंग, कम्युनिकेशन, कोलेबोरेशन थीम पर पढ़ाएंगे
उत्कृष्ट स्कूल में अंग्रेजी विषय की शिक्षक राजकुमारी सोनी ने नई थीम के साथ अध्यापन कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने इस पर अंग्रेजी विषय में बच्चों को थिंकिंग, कम्युनिकेशन और कोलेबोरेशन थीम पढ़ाएंगे। इससे बच्चों की सोच विकसित होगी। ग्रुप डिस्कशन कर सकेंगे। बच्चे रिजल्ट 90 फीसदी आ रहा है। लेकिन इंटरव्यू में पिछड़ जाते हैं। निजी स्कूलों की तरह बच्चों में नई स्किल पैदा करना है। इस लिए इस इस थीम को चुना है।
छात्रा बोली…
उत्सव खुशियों और भविष्य संवारने का
कक्षा 9 वीं से अब दसवीं में प्रवेश हो गई। आज का उत्सव खुशियों और आगे बढ़ने और भविष्य संवारने का है। मैने संकल्प लिया है कि इस पर खूब पढ़ेंगे और हाई स्कूल में अच्छा अंक हासिल करें।
कोमल, छात्रा, 0202
राज्य शिक्षा केंद्र की टीम ने किया उत्साह वर्धन
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से ओआईसी प्रमिला सिंह एसएस आनंद नगर सांदीपनि स्कूल में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों को तिलक लगाकर उत्साह वर्धन किया। उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
खीर, पूडी, सब्जी का विशेष भोज कराया
-प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों में विशेष भोजन कराया गया। आनंद नगर में बच्चों को पूड़ी, सब्जी के साथ खीर खिलाई गई। इसी तरह गांधी भवन, घासपुरा समेत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में विशेष भोजन कराया गया।


