हनुमान जयंती पर भोपाल में ट्रैफिक प्लान जारी:भोपाल में शाम 4 बजे से कई रूट बंद, पुराने शहर में डायवर्जन

हनुमान जयंती पर भोपाल में ट्रैफिक प्लान जारी:भोपाल में शाम 4 बजे से कई रूट बंद, पुराने शहर में डायवर्जन

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर 2 अप्रैल 2026 को निकलने वाले जुलूस को लेकर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। खासकर Old Bhopal में शाम 4 बजे से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने दो प्रमुख जुलूस मार्गों पर डायवर्जन लागू करते हुए कई रूट बंद करने का फैसला लिया है। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे लालघाटी और वीआईपी रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि जाम से बचा जा सके। दो प्रमुख जुलूस मार्ग तय पहला जुलूस – तलैया क्षेत्र से शुरू होकर बुधवारा चौराहा, इतवारा, आजाद मार्केट, छोटेभैया, घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज होते हुए सिंधी कॉलोनी तक जाएगा।
दूसरा जुलूस – ओम अग्रवाल धर्मशाला स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से शुरू होकर छोला रोड, गणेश मंदिर, जेपी नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चौराहा, काजी कैंप होते हुए सिंधी कॉलोनी चौराहा तक पहुंचेगा। बसों के रूट में बड़ा बदलाव हलालपुर बस स्टैंड से चलने वाली बसें नादरा नहीं जाएंगी, वहीं से संचालित होंगी नादरा से विदिशा-बैरासिया रूट की बसें बेस्ट प्राइस तक सीमित रहेंगी सभी प्रकार के व्यावसायिक, लोक परिवहन और भारी वाहन जुलूस मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *