‘भगवान भी CM बनें तो नहीं रुकेगा मर्डर’:अनंत सिंह बोले- हमरा-तोरा में लड़ाई है, सरकार हर घर में पुलिस थोड़ी ना बैठाएगी; शराबबंदी खत्म हो

‘भगवान भी CM बनें तो नहीं रुकेगा मर्डर’:अनंत सिंह बोले- हमरा-तोरा में लड़ाई है, सरकार हर घर में पुलिस थोड़ी ना बैठाएगी; शराबबंदी खत्म हो

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दैनिक भास्कर से हिमेश की तरह बेबाक अंदाज में बातचीत करते हुए बिहार के अपराध, राजनीति और अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात की। अपने बेबाक बयान के लिए पहचान रखने वाले अनंत सिंह ने इस बार भी बिना लाग-लपेट के हर सवाल का जवाब दिया। बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह सीधे बोले- ‘मर्डर बिहार में रुकने वाला नहीं है। यहां भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो मर्डर नहीं रुकेगा।’ उन्होंने कहा कि, ‘ये सब आपसी दुश्मनी का मामला होता है, हमरा-तोरा में लड़ाई है तो पुलिस क्या करेगी, सरकार क्या करेगी? सरकार घर-घर पुलिस थोड़ी ना बैठाएगी।’ हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि, ‘हालात पहले जैसे नहीं हैं। अब अगर कोई किडनैप भी करता है तो इतना डर है कि 2 घंटे में छोड़ देता है। देखिए मोकामा के नदमा गांव में महा दंगल की तैयारी की तस्वीर… नदमा में महा दंगल, 10 लाख लोग पहुंचेंगे अपने गांव नदमा में होने वाले महा दंगल को लेकर भी अनंत सिंह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि, ‘3 अप्रैल तक बड़ा आयोजन हो रहा है। देश-विदेश से 100 से ज्यादा पहलवान आ रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा लोग दंगल देखने पहुंचेंगे। उन्होंने आगे बताया कि, ‘जो बाहर से आएंगे, उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम है। ऐसा दंगल बिहार में पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, ‘वे खुद भी 4 अप्रैल तक गांव में ही रहेंगे।’ JDU से निशांत, BJP से सम्राट CM के लिए परफेक्ट नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा, “लोग भावुक हैं, रो भी रहे हैं, लेकिन नीतीश जी समझा दिए हैं कि हम जनता के भलाई के लिए राज्यसभा जा रहे हैं। अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर अनंत सिंह बोले, “जेडीयू से कोई बने तो निशांत कुमार बने, बढ़िया रहेगा। और बीजेपी से बने तो सम्राट चौधरी भी ठीक हैं। दूसरा नीतीश कुमार कोई पैदा नहीं लेगा- अनंत सिंह नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘बिहार में दूसरा कोई नीतीश कुमार पैदा नहीं हुआ है, ना होगा। अगर वो नहीं होते तो आज बिहार का हाल कुछ और होता।’ साथ ही लालू राज का जिक्र करते हुए बोले, ‘पहले हालत ऐसा था कि साफ कपड़ा पहनकर निकलो तो लोग समझता था पैसा वाला है, किडनैप कर लेता था।’ विपक्ष के जंगलराज वाले आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘आप लोग नहीं बुझते हैं, आज कौन किसको पकड़कर ले जा रहा है।’ चुनाव नहीं लड़ेंगे, छोटे बेटे को IPS बनाना चाहते हैं अनंत सिंह अनंत सिंह ने ये भी कहा कि वे अपने बेटे अभिनव को IPS बनाना चाहते हैं। वहीं, अभिनव ने कहा, ‘अभी 12वीं की परीक्षा खत्म हुई है। आगे हायर स्टडीज करेंगे और अपने पिता के सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे।’ इस दौरान उन्होंने फिर दोहराया कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह उनका बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा। बिहार में शराबबंदी खत्म होनी चाहिए- अनंत सिंह भास्कर से बातचीत में अनंत सिंह ने बिहार से शराबबंदी खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘बिहार से शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। शराबबंदी की वजह से यहां के युवा गलत नशा कर रहे हैं।’
जेल से निकलने के बाद अपने पसंदीदा घोड़े के साथ दिखे थे अनंत सिंह 28 मार्च कोअनंत सिंह पटना वाले अवास के बाहर अपने पसंदीदा काले रंग के घोड़े की लगाम थामे दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि अनंत सिंह घोड़े की लगाम थामे कह रहे हैं- चल तो, घोड़ा चलने लगता है। फिर कहते हैं आगे बढ़ तो, घोड़ा आगे बढ़ने लगाता है। अनंत सिंह व्हाइट शर्ट, लोअर और काले रंग का चश्मा पहने हैं और घोड़े को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। अनंत सिंह को घोड़ों का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगे घोड़े हैं। घोड़े के साथ अनंत सिंह की कुछ तस्वीरें… अब जानिए अनंत सिंह के घोड़े और अजगर पालने के शौक के बारे एक वक्त में अनंत सिंह के पास 100 घोड़े हुआ करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने घर में अजगर और हाथी तक पाल रखे थे। साल 2007 की बात है। सोनपुर मेले में लालू यादव का घोड़ा बिक्री के लिए आया था। अनंत सिंह को घोड़े रखने का बेहद शौक था और वे इस घोड़े को खरीदना चाहते थे। हालांकि, उन्हें पता था कि लालू यादव उन्हें सीधे यह घोड़ा नहीं बेचेंगे। ऐसे में उन्होंने एक किसान को घोड़ा खरीदने के लिए भेजा और आखिरकार वह घोड़ा खरीद लिया गया। इसके बाद अनंत सिंह उसी घोड़े के साथ सोनपुर मेले में घूमते नजर आए। जब अनंत सिंह विधायक बने तो उनका अंदाज और भी अलग हो गया। वे घोड़ा-बग्घी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचते थे। यह बग्घी भी आम नहीं थी। इसमें लाइटें और म्यूजिक सिस्टम लगे होते थे और इसे लाल रंग के खूबसूरत कपड़ों से सजाया जाता था। घोड़ों से अनंत सिंह का पुराना लगाव अनंत सिंह पटना की सड़कों पर अक्सर उन्हें शान से घोड़े पर सवार होकर निकलते देखा गया है। उनका यह अंदाज हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता था। जब भी वे घोड़े पर निकलते तो लोग उन्हें देखने के लिए जुट जाते और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। अब उनका बेटा भी उसी अंदाज में दिख रहा है। इस वजह से लोगों को पुराने दिनों की यादें ताजा हो रही हैं। 6 दिन पहले ही जेल से निकले हैं अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 मार्च (सोमवार) को अनंत सिंह को रिहा किया गया। जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी थी, जो गाजे-बाजे और फूलों के साथ अपने नेता का इंतजार कर रहे थे। मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दैनिक भास्कर से हिमेश की तरह बेबाक अंदाज में बातचीत करते हुए बिहार के अपराध, राजनीति और अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात की। अपने बेबाक बयान के लिए पहचान रखने वाले अनंत सिंह ने इस बार भी बिना लाग-लपेट के हर सवाल का जवाब दिया। बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह सीधे बोले- ‘मर्डर बिहार में रुकने वाला नहीं है। यहां भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो मर्डर नहीं रुकेगा।’ उन्होंने कहा कि, ‘ये सब आपसी दुश्मनी का मामला होता है, हमरा-तोरा में लड़ाई है तो पुलिस क्या करेगी, सरकार क्या करेगी? सरकार घर-घर पुलिस थोड़ी ना बैठाएगी।’ हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि, ‘हालात पहले जैसे नहीं हैं। अब अगर कोई किडनैप भी करता है तो इतना डर है कि 2 घंटे में छोड़ देता है। देखिए मोकामा के नदमा गांव में महा दंगल की तैयारी की तस्वीर… नदमा में महा दंगल, 10 लाख लोग पहुंचेंगे अपने गांव नदमा में होने वाले महा दंगल को लेकर भी अनंत सिंह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि, ‘3 अप्रैल तक बड़ा आयोजन हो रहा है। देश-विदेश से 100 से ज्यादा पहलवान आ रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा लोग दंगल देखने पहुंचेंगे। उन्होंने आगे बताया कि, ‘जो बाहर से आएंगे, उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम है। ऐसा दंगल बिहार में पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, ‘वे खुद भी 4 अप्रैल तक गांव में ही रहेंगे।’ JDU से निशांत, BJP से सम्राट CM के लिए परफेक्ट नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा, “लोग भावुक हैं, रो भी रहे हैं, लेकिन नीतीश जी समझा दिए हैं कि हम जनता के भलाई के लिए राज्यसभा जा रहे हैं। अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर अनंत सिंह बोले, “जेडीयू से कोई बने तो निशांत कुमार बने, बढ़िया रहेगा। और बीजेपी से बने तो सम्राट चौधरी भी ठीक हैं। दूसरा नीतीश कुमार कोई पैदा नहीं लेगा- अनंत सिंह नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘बिहार में दूसरा कोई नीतीश कुमार पैदा नहीं हुआ है, ना होगा। अगर वो नहीं होते तो आज बिहार का हाल कुछ और होता।’ साथ ही लालू राज का जिक्र करते हुए बोले, ‘पहले हालत ऐसा था कि साफ कपड़ा पहनकर निकलो तो लोग समझता था पैसा वाला है, किडनैप कर लेता था।’ विपक्ष के जंगलराज वाले आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘आप लोग नहीं बुझते हैं, आज कौन किसको पकड़कर ले जा रहा है।’ चुनाव नहीं लड़ेंगे, छोटे बेटे को IPS बनाना चाहते हैं अनंत सिंह अनंत सिंह ने ये भी कहा कि वे अपने बेटे अभिनव को IPS बनाना चाहते हैं। वहीं, अभिनव ने कहा, ‘अभी 12वीं की परीक्षा खत्म हुई है। आगे हायर स्टडीज करेंगे और अपने पिता के सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे।’ इस दौरान उन्होंने फिर दोहराया कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह उनका बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा। बिहार में शराबबंदी खत्म होनी चाहिए- अनंत सिंह भास्कर से बातचीत में अनंत सिंह ने बिहार से शराबबंदी खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘बिहार से शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। शराबबंदी की वजह से यहां के युवा गलत नशा कर रहे हैं।’
जेल से निकलने के बाद अपने पसंदीदा घोड़े के साथ दिखे थे अनंत सिंह 28 मार्च कोअनंत सिंह पटना वाले अवास के बाहर अपने पसंदीदा काले रंग के घोड़े की लगाम थामे दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि अनंत सिंह घोड़े की लगाम थामे कह रहे हैं- चल तो, घोड़ा चलने लगता है। फिर कहते हैं आगे बढ़ तो, घोड़ा आगे बढ़ने लगाता है। अनंत सिंह व्हाइट शर्ट, लोअर और काले रंग का चश्मा पहने हैं और घोड़े को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। अनंत सिंह को घोड़ों का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगे घोड़े हैं। घोड़े के साथ अनंत सिंह की कुछ तस्वीरें… अब जानिए अनंत सिंह के घोड़े और अजगर पालने के शौक के बारे एक वक्त में अनंत सिंह के पास 100 घोड़े हुआ करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने घर में अजगर और हाथी तक पाल रखे थे। साल 2007 की बात है। सोनपुर मेले में लालू यादव का घोड़ा बिक्री के लिए आया था। अनंत सिंह को घोड़े रखने का बेहद शौक था और वे इस घोड़े को खरीदना चाहते थे। हालांकि, उन्हें पता था कि लालू यादव उन्हें सीधे यह घोड़ा नहीं बेचेंगे। ऐसे में उन्होंने एक किसान को घोड़ा खरीदने के लिए भेजा और आखिरकार वह घोड़ा खरीद लिया गया। इसके बाद अनंत सिंह उसी घोड़े के साथ सोनपुर मेले में घूमते नजर आए। जब अनंत सिंह विधायक बने तो उनका अंदाज और भी अलग हो गया। वे घोड़ा-बग्घी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचते थे। यह बग्घी भी आम नहीं थी। इसमें लाइटें और म्यूजिक सिस्टम लगे होते थे और इसे लाल रंग के खूबसूरत कपड़ों से सजाया जाता था। घोड़ों से अनंत सिंह का पुराना लगाव अनंत सिंह पटना की सड़कों पर अक्सर उन्हें शान से घोड़े पर सवार होकर निकलते देखा गया है। उनका यह अंदाज हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता था। जब भी वे घोड़े पर निकलते तो लोग उन्हें देखने के लिए जुट जाते और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। अब उनका बेटा भी उसी अंदाज में दिख रहा है। इस वजह से लोगों को पुराने दिनों की यादें ताजा हो रही हैं। 6 दिन पहले ही जेल से निकले हैं अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 मार्च (सोमवार) को अनंत सिंह को रिहा किया गया। जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी थी, जो गाजे-बाजे और फूलों के साथ अपने नेता का इंतजार कर रहे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *