Covid New Variant Symptoms : नया कोरोना “सिकाडा” ये हैं लक्षण, CDC का कहना- इन अंगों पर करता है अटैक

Covid New Variant Symptoms : नया कोरोना “सिकाडा” ये हैं लक्षण, CDC का कहना- इन अंगों पर करता है अटैक

Covid New Variant BA 3.2 Symptoms : कोविड 19 के नए वैरिएंट सिकाडा BA 3.2 का संक्रमण अमेरिका के 25 राज्य और 23 से अधिक देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) इसको लेकर चिंतित है। नए कोविड वैरिएंट के लक्षण को कुछ हद तक समझा गया है। सीडीसी और डब्ल्यूएचओ की जानकारी के आधार पर कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण (Symptoms of new COVID variant 2026) के बारे में जानते हैं। समझते हैं कि क्या ये पुराने लक्षणों से अलग है?

BA 3.2 Symptoms | CDC ने बताए ये लक्षण

सीडीसी (Centers for Disease Control and Prevention) कहता है, ऊपरी श्वसन तंत्र (Upper Respiratory Tract) पर इसका अधिक प्रभाव दिख रहा है। ओमिक्रॉन के अन्य वंशजों की तरह, यह भी मुख्य रूप से नाक, गले और सांस की नली को को प्रभावित कर रहा है।

Covid New Variant 2026 Symptoms | नए कोविड वैरिएंट सिकाडा के लक्षण देखिए

श्रेणी प्रमुख लक्षण
सबसे सामान्य गंभीर गले की खराश (Severe Sore Throat), नाक बहना या बंद होना, सूखी खांसी।
शारीरिक लक्षण तेज थकान और कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द (Body Aches), सिरदर्द।
बुखार हल्का बुखार या कंपकंपी (Chills)।
श्वसन संबंधी सांस लेने में हल्की तकलीफ (कुछ मामलों में)।
अन्य स्वाद या गंध का जाना (अब यह लक्षण पहले की तुलना में कम देखा जा रहा है), दस्त या उल्टी।
कोविड 19 नया वैरिएंट BA 3.2 के लक्षणों को टेबल में समझिए

Symptoms of new COVID variant 2026 | क्या लक्षण अलग हैं?

CDC और WHO इस नए वैरिएंट को लेकर लगातार शोध कर रहा है ताकि इसके बारे में पता चल सके। अभी तक के जांच में ये बात समझ आई है कि गले में भयंकर खराश, और अत्याधिक थकान मुख्य रूप से देखने को मिल रहा है। काफी हद तक इसके और फ्लू के लक्षण एक जैसे हैं। इसलिए, बिना जांच के ये बता पाना मुश्किल होगा कि पीड़ित व्यक्ति किस वजह से बीमार है।

Is the new variant more severe? नया वैरिएंट (BA.3.2/Cicada) तेजी से फैलने में सक्षम

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि इसमें लगभग 70-75 म्यूटेशन हैं, जो इसे पिछली इन्फेक्शन या वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी को चकमा देने में मदद कर सकते हैं। यह पुराने वैरिएंट्स के मुकाबले तेजी से फैलने की क्षमता रखता है।

Covid Test | नए वैरिएंट का कैसे चलेगा पता?

WHO का कहना है कि लक्षण दिखने पर कोविड टेस्टिंग ही यह पता लगाने का एकमात्र तरीका है कि आपको कोविड है या सामान्य फ्लू, क्योंकि दोनों के लक्षण अब बहुत मिलते-जुलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *