क्या खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? कल देश को संबोधित करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

क्या खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? कल देश को संबोधित करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

US Iran war latest update: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। इसी बीच एक बड़ा अपेडट सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय समय के मुताबिक 2 अप्रैल को सुबह देश को संबोधित करेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रंप युद्ध को खत्म करने का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस चीज को लेकर ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

2-3 हफ्तों में खत्म हो जाएगी जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का लक्ष्य पूरा हो गया है। जल्द ही अमेरिका ईरान छोड़ देगा। उन्होंने आगे कहा कि ईरान के साथ डील हो या ना हो, हम चले जाएंगे। इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2-3 हफ्तों में जंग भी खत्म हो जाएगी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका को ईरान के साथ राजनयिक समझौते की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान को समझौता करने की कोई जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान को इस हद तक कमजोर नहीं कर दिया जाता कि वह तेजी से परमाणु हथियार विकसित करने में सक्षम न रहे।

अमेरिका ने दी थी चेतावनी

बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान 15 बिंदुओं वाले युद्धविराम प्रस्ताव को नहीं मानता है, तो सैन्य कार्रवाई और तेज की जा सकती है। इस प्रस्ताव में ईरान से परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता, यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह रोकना और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलना जैसी मांगें शामिल हैं।

ईरान के साथ समझौते के लिए तैयार

मंगलवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान के साथ समझौते के लिए अभी भी तैयार हैं, ताकि इस युद्ध को समाप्त किया जा सके। इस संघर्ष में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, यह पूरे क्षेत्र में फैल चुका है और इससे ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक आर्थिक संकट की आशंका बढ़ गई है।

इस बीच, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि वे 1 अप्रैल से अमेरिका की प्रमुख टेक्नोलॉजी और औद्योगिक कंपनियों को प्रभावित बना सकते हैं। इसे उन्होंने ईरान पर हुए हमलों का जवाब बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *