वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल युवक की पहचान घटारो गांव निवासी स्वर्गीय विनय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। उसे पहले सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। लड़की को लेकर चल रहा था विवाद स्थानीय लोगों के अनुसार, विवेक का गांव के ही एक अन्य लड़के से लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते युवक को गोली मारी गई है। गोली विवेक के दाहिने हाथ को छूते हुए सीने में जा फंसी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने बताया कि आपसी विवाद के कारण युवक को गोली मारी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि गोली हाथ को छूते हुए सीने में फंसी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल युवक की पहचान घटारो गांव निवासी स्वर्गीय विनय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। उसे पहले सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। लड़की को लेकर चल रहा था विवाद स्थानीय लोगों के अनुसार, विवेक का गांव के ही एक अन्य लड़के से लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते युवक को गोली मारी गई है। गोली विवेक के दाहिने हाथ को छूते हुए सीने में जा फंसी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने बताया कि आपसी विवाद के कारण युवक को गोली मारी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि गोली हाथ को छूते हुए सीने में फंसी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


