दरभंगा में हेरोइन के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार:घर के पास चला रहे थे नशे का धंधा, छापेमारी में 70 ग्राम से अधिक खेप बरामद

दरभंगा में हेरोइन के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार:घर के पास चला रहे थे नशे का धंधा, छापेमारी में 70 ग्राम से अधिक खेप बरामद

भोजपुर में हेरोइन की खेप के साथ 2 सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 70.08 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी श्याम नंदन पासवान और धनंजय पासवान के रूप में की गई है। दोनों आपस में सगे भाई हैं और लंबे समय से इलाके में मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त बताए जा रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गौसगंज मोहल्ले में 2 व्यक्ति अपने घर के पास हेरोइन जैसे मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। नेटवर्क के बारे में पता लगा रही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 70.08 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अब दोनों आरोपितों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में दारोगा नुमान अली समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भोजपुर में हेरोइन की खेप के साथ 2 सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 70.08 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी श्याम नंदन पासवान और धनंजय पासवान के रूप में की गई है। दोनों आपस में सगे भाई हैं और लंबे समय से इलाके में मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त बताए जा रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गौसगंज मोहल्ले में 2 व्यक्ति अपने घर के पास हेरोइन जैसे मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। नेटवर्क के बारे में पता लगा रही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 70.08 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अब दोनों आरोपितों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में दारोगा नुमान अली समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *