प्रशासन के सामने 2 पक्षों में मारपीट:बेटी की चीख के बीच चली ईंट;पैर पर लगी, पुलिस अंकल-पुलिस अंकल कहकर मदद की लगाती रही गुहार

प्रशासन के सामने 2 पक्षों में मारपीट:बेटी की चीख के बीच चली ईंट;पैर पर लगी, पुलिस अंकल-पुलिस अंकल कहकर मदद की लगाती रही गुहार

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान ईंटें चलीं, जिसमें एक व्यक्ति की बेटी घायल हो गई। घटना के समय पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में छत पर खड़े राजकिशोर गुप्ता और कौशल किशोर गुप्ता हाथ में ईंट लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। नीचे मोहन कुमार पदमाकर अपने परिवार के साथ खड़े थे। बहस तेज होने पर छत पर खड़े लोगों ने ईंट फेंकने का प्रयास किया। मदद की गुहार लगाती रही बच्ची इसी दौरान मोहन की बेटी जोर-जोर से “नहीं पापा… नहीं पापा!” चिल्लाती हुई अपने पिता को रोकने की कोशिश करती है। हालांकि, उसकी गुहार बेअसर रही और अचानक फेंकी गई ईंट सीधे उसके पैर पर लगी, जिससे वह घायल हो गई। बच्ची दर्द और डर से रोने लगी और बार-बार “पुलिस अंकल, पुलिस अंकल” कहकर मदद की गुहार लगाती रही। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कोई कार्रवाई किए बिना खड़े रहे। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद जमीन के एक टुकड़े को लेकर है, जो काफी समय से दोनों पक्षों के बीच चल रहा था। मंगलवार को जब एक पक्ष द्वारा बाउंड्री कराने का प्रयास किया गया, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिससे मामला हिंसक हो गया। थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने इस घटना में किसी हिंसक झड़प से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि केवल कहासुनी हुई थी और जमीन की नापी के लिए अंचल अधिकारी को अनुरोध भेजा गया है। हालांकि, वायरल वीडियो में गूंजती “नहीं पापा… नहीं पापा!” की आवाज और ईंट लगने से बेटी के घायल होने के दृश्य पुलिस के इस दावे को झुठलाते नजर आ रहे हैं। सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान ईंटें चलीं, जिसमें एक व्यक्ति की बेटी घायल हो गई। घटना के समय पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में छत पर खड़े राजकिशोर गुप्ता और कौशल किशोर गुप्ता हाथ में ईंट लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। नीचे मोहन कुमार पदमाकर अपने परिवार के साथ खड़े थे। बहस तेज होने पर छत पर खड़े लोगों ने ईंट फेंकने का प्रयास किया। मदद की गुहार लगाती रही बच्ची इसी दौरान मोहन की बेटी जोर-जोर से “नहीं पापा… नहीं पापा!” चिल्लाती हुई अपने पिता को रोकने की कोशिश करती है। हालांकि, उसकी गुहार बेअसर रही और अचानक फेंकी गई ईंट सीधे उसके पैर पर लगी, जिससे वह घायल हो गई। बच्ची दर्द और डर से रोने लगी और बार-बार “पुलिस अंकल, पुलिस अंकल” कहकर मदद की गुहार लगाती रही। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कोई कार्रवाई किए बिना खड़े रहे। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद जमीन के एक टुकड़े को लेकर है, जो काफी समय से दोनों पक्षों के बीच चल रहा था। मंगलवार को जब एक पक्ष द्वारा बाउंड्री कराने का प्रयास किया गया, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिससे मामला हिंसक हो गया। थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने इस घटना में किसी हिंसक झड़प से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि केवल कहासुनी हुई थी और जमीन की नापी के लिए अंचल अधिकारी को अनुरोध भेजा गया है। हालांकि, वायरल वीडियो में गूंजती “नहीं पापा… नहीं पापा!” की आवाज और ईंट लगने से बेटी के घायल होने के दृश्य पुलिस के इस दावे को झुठलाते नजर आ रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *