रेलवे ने चलाई समर होलिडे सुपरफास्ट तीन जोड़ी ट्रेनें:स्पेशल किराये के साथ चलेगी, रतलाम में रहेगा स्टॉपेज, एमपी के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी

रेलवे ने चलाई समर होलिडे सुपरफास्ट तीन जोड़ी ट्रेनें:स्पेशल किराये के साथ चलेगी, रतलाम में रहेगा स्टॉपेज, एमपी के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी

यात्रियों की सुविधा व विशेष रूप से समर होलिडे के दौरान बढ़की भीड़ को देखते हुए रेलवे तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें स्पेशल किराये के साथ बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज तथा उधना-आगरा कैंट के बीच विशेष चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्‍पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 5.10 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के दाहोद (12.43/12.45), रतलाम (14.30/14.40), नागदा (15.43/15.45), उज्‍जैन (16.55/17.10) एवं मक्‍सी (18.00/18.02) होते हुए अगले दिन 5 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक चलेगी। ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 16.50 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के मक्‍सी (03.05/03.07), उज्‍जैन (03.50/04.00), नागदा (05.08/05.10), रतलाम (06.05/06.15) एवं दाहोद (07.39/07.41), होते हुए अगले दिन 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 अप्रैल से 9 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यहां रहेगा स्टॉपेज यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सुरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्‍सी, ब्यावरा राजगढ़, चाचौरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, एसी 3 टियर (इकोनॉमी), स्‍लीपर क्‍लास एवं जनरल सकेंड क्‍लास कोच होंगे। बांद्रा टर्मिनस – सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्‍पेशल प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 11.15 बजे चलेगी। रतलाम (21.25/21.30), होते हुए अगले दिन 17 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्‍पेशल प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से 5.20 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के रतलाम (21.45/21.55), होते हुए अगले दिन 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यहां रहेगा स्टॉपेज यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3 टियर, एसी 3 टियर (इकोनॉमी), स्‍लीपर क्‍लास एवं जनरल सेकंड क्‍लास कोच होंगे। उधना-आगरा कैंट स्‍पेशल ट्रेन संख्या 01908 उधना-आगरा कैंट स्‍पेशल प्रत्येक बुधवार को उधना से 15.25 बजे चलेगी। रतलाम(22.25/22.30), होते हुए अगले दिन 8.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक चलेगी। ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट-उधना स्‍पेशल प्रत्येक मंगलवार को आगरा कैंट से 18.45 बजे चलेगी। रतलाम (6.15/06.20), होते अगले दिन 13.25 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यहां रहेगा स्टॉपेज ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, एवं फतेहपुर सीकरी, स्टेशन पर स्टॉपेज दिया जाएगा। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्‍लीपर क्‍लास एवं जनरल सेकंड क्‍लास कोच होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *