सागर में भैंसों से भरा राजस्थान पासिंग आयशर पकड़ाया:रस्सियों से बांधकर ट्रक में भर रखी थी 36 भैंसें, दो आरोपी गिरफ्तार

सागर में भैंसों से भरा राजस्थान पासिंग आयशर पकड़ाया:रस्सियों से बांधकर ट्रक में भर रखी थी 36 भैंसें, दो आरोपी गिरफ्तार

सागर की गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने भैंसों से भरे आयशर वाहन को पकड़ा है। ट्रक से 36 भैंसों के पड़ा और पड़िया जब्त की गई हैं। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आयशर ट्रक में क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर गढाकोटा से सागर तरफ जानवर भर कर ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने रात करीब 1.30 बजे बसारी तिगड्डा गढाकोटा पहुंचकर चेकिंग लगाई। तभी गढाकोटा तरफ से आयशर ट्रक आते दिखा। जिसे घेराबंदी कर रोका गया‌। ट्रक में दो युवक सवार थे। दोनों को ट्रक से नीचे उतारकर नाम पता पूछा तो ट्रक चालक ने अपना नाम जगदीश पिता कलू यादव उम्र 24 साल निवासी तिलक वार्ड गढाकोटा और चालक के बाजू में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सलीम पिता सत्तार खां उम्र 40 साल निवासी ग्राम मऊ थाना सारंगपुर जिला राजगढ का होना बताया। रस्सी से बांधकर ठूंस-ठूंस कर भर रखा था
आयशर ट्रक को देखने पर ट्रक का नंबर आरजे 17 जीबी 8487 था। ट्रक की तलाशी ली तो 30 नग भैंस के पडा और 6 भैंस की पडियों को ठूंस-ठूंस कर क्रूरता पूर्वक भरा गया था। उनके पैर रस्सी से क्रूरता पूर्वक बंधे हुए थे। पुलिस ने ट्रक और मवेशी जब्त किए। आरोपियों से मवेशी परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह दिखा नहीं पाए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और थाने लाई, जहां दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *