जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

भिंड। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाना है। इस के लिए भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित द्वितीय बैच के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह10.30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में क्विज टेस्ट एचएलओ प्रश्न, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को समझाने की विधि (अवधारणाओं और परिभाषाओं पर जोर देने के साथ) एवं एचएलओ मोबाइल एप की स्थापना, प्रक्रिया और अवलोकन इसकी विशेषताएं, एचएलओ एप उपयोग करने प्रगणकों द्वारा उत्तर भरने की विधि तथा पर्यवेक्षक द्वारा डाटा सत्यापन, स्वगणना (एसई) प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *