ग्वालियर | थाटीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा क्षेत्र में जलकर की वसूली करने गए उपयंत्री को चार लोगों ने घेरकर कर पीट दिया। उपयंत्री भरत श्रीवास्तव गोपालपुरा में मजबूत सिंह के कनेक्शन पर 2 लाख की वसूली के लिए पहुंचे थे। उपयंत्री ने बिल जमा न कराने पर जब कनेक्शन को काटने की कार्रवाई शुरू की तब गयाप्रसाद व रघुवीर सिंह व इनके दो अज्ञात साथियों ने उपयंत्री व टीम के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान नगर निगम पीएचई विभाग की टीम मौके से भागकर थाटीपुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराए।


