डीआरएम के निरीक्षण के दौरान स्टेशन सुपरिटेंडेंट रहे गायब, किया गया निलंबित

डीआरएम के निरीक्षण के दौरान स्टेशन सुपरिटेंडेंट रहे गायब, किया गया निलंबित

Unnao Junction station superintendent suspended: उन्नाव में मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक को गायब रहना महंगा पड़ गया। जिसके खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें आ चुकी थी। स्टेशन का चार्ज लेने के समय भी विवाद की स्थिति बनी रही थी जब उन्होंने नवागत स्टेशन अधीक्षक को नियमानुसार चार्ज नहीं दिया था। स्टेशन अधीक्षक के खिलफक इसी प्रकार की शिकायत मंडल कार्यालय पहुंच रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेल प्रशासन ने स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ सख्त कदम उठाया और गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया। मामला उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन से जुड़ा है।

कर्मचारियों ने भी लिखित शिकायत लिखी थी

दरअसल उत्तर प्रदेश के उन्नाव जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ कर्मचारियों ने लिखित शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि स्टेशन अधीक्षक की तरफ से कार्यों की अनदेखी की जा रही है और घोर लापरवाही भी बरती जा रही है। शुरुआती जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद प्रशासनिक आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

गंगा ब्रिज के लिए लिया जा रहा 42 दिन का ब्लॉक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक 42 दिन के ब्लॉक लिए जाने के संदर्भ में गंगा कानपुर बायां किनारा और कानपुर सेंट्रल के बीच स्थित गंगा ब्रिज का निरीक्षण करने के लिए आए थे।

तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

इस दौरान स्टेशन अधीक्षक गायब रहे। इसके आती और शिकायतें स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ पहुंच चुकी थी, लेकिन मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान गायब होना घोर लापरवाही मानी गई और रेलवे प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

त्रिभुवन जोशी का किया गया था स्थानांतरण

बताया गया कि स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी का स्थानांतरण दूसरी जगह कर दिया गया था और उनकी जगह पर नये स्टेशन अधीक्षक को भेजा गया था। लेकिन त्रिभुवन जोशी ने नवागत स्टेशन अधीक्षक को चार्ज नहीं दिया और ना ही स्थानांतरित स्थल पर ज्वाइन किय। यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

क्या कहते हैं सीनियर डीसीएम?

इस संबंध उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी को निलंबित किया गया है जिनके खिलाफ शिकायतें मिल रही थी विभागीय जांच भी करने के निर्देश दिए गए हैं।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *