IPL 2026: CSK के लिए संजू की खराब शुरुआत, क्या राजस्थान का मोह नहीं छोड़ पाए सैमसन?

IPL 2026: CSK के लिए संजू की खराब शुरुआत, क्या राजस्थान का मोह नहीं छोड़ पाए सैमसन?

IPL 2026, RR vs CSK, Sanju Samson Flop: क्या संजू सैमसन सच में CSK में राजस्थान के ‘जासूस’ बनकर आए हैं? IPL 2026 के पहले ही मैच में संजू का 6 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा और फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जानिए 18 करोड़ के इस ट्रेड और संजू के फ्लॉप डेब्यू की पूरी कहानी और क्यों सोशल मीडिया पर संजू को ‘RR स्पाई’ कहा जा रहा है? 

IPL 2026, CSK vs RR, Sanju Samson: संजू सैमसन का अपनी नई टीम, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ सफर उम्मीद के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। सोमवार को गुवाहाटी में अपने पुराने घर यानी राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलते हुए संजू 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने 140.2 kmph की रफ्तार वाली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

टूट गया 6 साल पुराना महा-रिकॉर्ड

संजू सैमसन को आईपीएल के पहले मैच का ‘किंग’ माना जाता है। साल 2020 से लेकर 2025 तक, उन्होंने हर सीजन के अपने पहले मैच में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। लेकिन 2026 में राजस्थान के खिलाफ वो बुरी तरह फ्लॉप रहे।

सीजन स्कोर (गेंदे) खिलाफ (टीम)
2020 74 (32) CSK
2021 119 (63) PBKS
2022 55 (27) SRH
2023 55 (32) SRH
2024 82* (52) LSG
2025 66 (37) SRH
2026 6 (7) RR

सोशल मीडिया पर ‘RR स्पाई’ का टैग

जैसे ही संजू सस्ते में आउट हुए, सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई फैंस मजाक में उन्हें ‘RR का स्पाई’ (जासूस) कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि संजू 11 साल तक राजस्थान के साथ रहे हैं, इसलिए शायद वो अपनी पुरानी टीम का नुकसान नहीं करना चाहते। हालांकि, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि संजू को राजस्थान की हर रणनीति पता है, जिसका फायदा आगे चलकर CSK को जरूर मिलेगा।

ये रहा मैच का हाल

IPL 2026 के इस बड़े मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ओस और बारिश के माहौल का फायदा उठाते हुए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने कहर बरपाया। चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे के विकेट जल्दी खो दिए।

ट्रेड की बड़ी बातें

आपको बता दें कि इस सीजन से पहले एक बहुत बड़ा ट्रेड हुआ था, जिसमें संजू सैमसन 18 करोड़ रुपये में CSK में आए, जबकि रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स में चले गए। संजू ने कहा था कि राजस्थान के साथ उनका सफर पूरा हो चुका है और वो अब नई शुरुआत करना चाहते हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *