डीग में 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक:अज्ञात कारणों से आग लगी, किसानों को भारी नुकसान

डीग में 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक:अज्ञात कारणों से आग लगी, किसानों को भारी नुकसान

डीग जिले के कैथवाड़ा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में खेत में रखी करीब 4 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस अग्निकांड से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग की लपटें और धुआं उठता देख मौके पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर बचाव का प्रयास किया। उन्होंने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा और आग की भीषणता के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर अग्निशामक दल को सूचित किया गया। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। पकी-पकाई फसल के नष्ट होने से किसान को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *