कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार:पिता व 3 बेटों समेत पांच परFIR, मुख्य आरोपी अब भी फरार

कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार:पिता व 3 बेटों समेत पांच परFIR, मुख्य आरोपी अब भी फरार

लुधियाना में कुमकलां थाने तखरां में माछीवाड़ा ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। एफआईआर में पिता, तीन बेटों व एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने खोखरां के जय सिंह, उसके बेटे रवि कुमार, दूसरे बेटे अमरीश व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति सुनील को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं जय सिंह के तीसरा बेटा व मुख्य आरोपी अजय कुमार पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एफआईआर परमिंदर तिवारी के भतीजे शनि शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई। शनि शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा अपनी बिल्डिंग के बाहर बैठे थे जहां पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वहीं, दूसरी तरफ परिवार मुख्य आरोपी अजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। परिजनों ने साफ कर दिया कि जब तक पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार नहीं किया तब तक वो पोस्टमार्टम व संस्कार नहीं करवाएंगे। कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी का शव अब भी फोर्टिस अस्पताल की मॉर्चरी में है। कांग्रेस के हलका इंचार्ज राजा गिल ने कहा कि पुलिस ने भले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं है। पुलिस ने पहले आरोपी का नाम विजय बताया सोमवार को एडीसीपी ने हत्या के मुख्य आरोपी का नाम विजय कुमार बताया था लेकिन जो एफआईआर दर्ज की है उसमें मुख्य आरोपी का नाम अजय कुमार लिखा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *