सिवनी में वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:सड़क किनारे खड़े दंपती घायल, चालक मौके से फरार

सिवनी में वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:सड़क किनारे खड़े दंपती घायल, चालक मौके से फरार

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी ग्राम में सोमवार, 30 मार्च की रात एक सड़क हादसे में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, राहुल विश्वकर्मा (40 वर्ष) अपनी पत्नी आरती विश्वकर्मा (35 वर्ष) के साथ अपनी बाइब के पास खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी उछलकर सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घंसौर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक की तलाश जारी घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दंपती के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *