Rain Alert: अगले 48 घंटे आफत की बारिश! तेज आंधी ओलों का खतरा, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Rain Alert: अगले 48 घंटे आफत की बारिश! तेज आंधी ओलों का खतरा, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Rain Alert: यूपी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Rain Alert: यूपी में बदलते मौसम का असर साफ नजर आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 29 मार्च से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला 1 अप्रैल तक जारी रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और एक सक्रिय चक्रवाती सिस्टम जिम्मेदार है। इन दोनों के प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। अगले दो दिन खास तौर पर संवेदनशील माने जा रहे हैं। जब तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हवाएं

हवा की रफ्तार भी इस दौरान काफी तेज रहने वाली है। कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। जिससे पेड़ गिरने या बिजली व्यवस्था बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। खासकर पश्चिमी और मध्य यूपी के जिलों में आंधी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

अगले 48 घंटे आसमानी आफत रहें सावधान

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और बिना जरूरत बाहर न निकलें। बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों, पेड़ों या ऊंची जगहों के पास खड़े होने से बचें। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अनप्लग करने की सलाह भी दी गई है। राज्य के कई जिलों में इस स्थिति को देखते हुए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए गए हैं। आने वाले 48 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं। इसलिए सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बेहतर उपाय है।

इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश वज्रपात की संभावना

गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ओले गिरने के आसार

सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, इटावा, जालौन, झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा अधिक बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *