संभल के युवक की दिल्ली के अस्पताल में मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ था घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

संभल के युवक की दिल्ली के अस्पताल में मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ था घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

संभल में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया था। मृतक की पहचान जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के मौहल्ला गिन्नौरी निवासी 22 वर्षीय उबैस के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:10 बजे हुई, जब उबैस अपने घर से टंकी की ओर जा रहा था।रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल संभल के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार करीब 5 बजे उबैस ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। उबैस अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों की शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *