बुरहानपुर में नगर पालिका-परिषदों में 10 एल्डरमैन नियुक्त:नेपानगर में 6, शाहपुर में 4 नाम घोषित

बुरहानपुर में नगर पालिका-परिषदों में 10 एल्डरमैन नियुक्त:नेपानगर में 6, शाहपुर में 4 नाम घोषित

मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय विकास और आवास विभाग ने रविवार को बुरहानपुर जिले की नगर पालिका और नगर परिषदों में एल्डरमैनों की नियुक्ति की घोषणा की। मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 19 की उपधारा 1 के खंड ‘ग’ के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं। जिले की दो नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में कुल 10 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इनमें नेपानगर नगर पालिका में 6 और शाहपुर नगर परिषद में 4 एल्डरमैन शामिल हैं। नेपानगर नगर पालिका में नियुक्त किए गए 6 एल्डरमैनों में सालिकराम राखोंडे, मनोज माहेश्वरी, उमेश सोनी, सुनीता वाजपेयी, रामकिशन अग्रवाल और रामसिंग नायक के नाम शामिल हैं। इसी तरह, शाहपुर नगर परिषद के लिए रमेश चोपड़े, राजाराम आटोलकर, प्रकाश भोई और रवि जैन को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्त किए गए सभी एल्डरमैनों को पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *