लव मैरिज के 20 दिन बाद मर्डर:पिता बोले- लड़की के भाई नाराज थे, फोन कर घर से बुलाया; अलग जाति का कर रहे थे विरोध

लव मैरिज के 20 दिन बाद मर्डर:पिता बोले- लड़की के भाई नाराज थे, फोन कर घर से बुलाया; अलग जाति का कर रहे थे विरोध

दरभंगा में एक युवक का शादी के 20 दिन बाद मर्डर हुआ है। जबकि उसे बचाने गया दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के असथुआ गांव का है। मृतक के पिता गणेश ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध को लेकर विवाद था और इसी वजह से उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि फोन कर बुलाकर उनके बेटे को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी अपने पति के शव के पास बैठी बिलख रही है। युवक ने 20 दिन पहले लव मैरिज की थी। लड़का और लड़की का घर मात्र 50 मीटर की दूरी पर है और घटना लड़की के घर के बाहर हुई है। मृतक की पहचान शंकर ठाकुर (27) के रूप में हुई है, जो कोलकाता में कैब ड्राइवर का काम करता था। घायल शिवम को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। शंकर ठाकुर ने गुलाब राय की बेटी गायत्री (25) से कोलकाता में प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जाति से होने के कारण युवती के परिजन इस शादी से नाराज थे। शादी के बाद करीब एक सप्ताह पहले दोनों गांव लौटे थे। आरोप है कि शनिवार रात युवती के भाई आलोक राय ने फोन कर शंकर को घर से बुलाया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवम को भी आरोपी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक राय, उसके पिता और मां को डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड से हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत सदर-2 के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ही लड़का-लड़की थाना आए थे। दोनों बालिग होने के कारण उन्हें समझाकर गांव से दूर रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन वे गांव लौटकर रहने लगे, जिसके बाद यह घटना हुई।पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, शंकर और गायत्री का घर आमने-सामने है और बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुआ। करीब पांच साल से दोनों के बीच संबंध था और युवती के कोलकाता जाकर शादी करने के बाद से ही उसका परिवार नाराज चल रहा था। मृतक की भाभी रिंकू देवी ने बताया कि युवती पहले कोलकाता पहुंची और वहीं दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद युवती के परिजनों की ओर से अपहरण का मामला भी दर्ज कराया गया था। एक सप्ताह पहले दोनों गांव लौटे थे और घर में ही रह रहे थे। घटना वाली रात युवती के भाई ने फोन कर शंकर को बुलाया और सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। दरभंगा में एक युवक का शादी के 20 दिन बाद मर्डर हुआ है। जबकि उसे बचाने गया दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के असथुआ गांव का है। मृतक के पिता गणेश ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध को लेकर विवाद था और इसी वजह से उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि फोन कर बुलाकर उनके बेटे को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी अपने पति के शव के पास बैठी बिलख रही है। युवक ने 20 दिन पहले लव मैरिज की थी। लड़का और लड़की का घर मात्र 50 मीटर की दूरी पर है और घटना लड़की के घर के बाहर हुई है। मृतक की पहचान शंकर ठाकुर (27) के रूप में हुई है, जो कोलकाता में कैब ड्राइवर का काम करता था। घायल शिवम को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। शंकर ठाकुर ने गुलाब राय की बेटी गायत्री (25) से कोलकाता में प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जाति से होने के कारण युवती के परिजन इस शादी से नाराज थे। शादी के बाद करीब एक सप्ताह पहले दोनों गांव लौटे थे। आरोप है कि शनिवार रात युवती के भाई आलोक राय ने फोन कर शंकर को घर से बुलाया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवम को भी आरोपी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक राय, उसके पिता और मां को डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड से हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत सदर-2 के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ही लड़का-लड़की थाना आए थे। दोनों बालिग होने के कारण उन्हें समझाकर गांव से दूर रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन वे गांव लौटकर रहने लगे, जिसके बाद यह घटना हुई।पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, शंकर और गायत्री का घर आमने-सामने है और बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुआ। करीब पांच साल से दोनों के बीच संबंध था और युवती के कोलकाता जाकर शादी करने के बाद से ही उसका परिवार नाराज चल रहा था। मृतक की भाभी रिंकू देवी ने बताया कि युवती पहले कोलकाता पहुंची और वहीं दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद युवती के परिजनों की ओर से अपहरण का मामला भी दर्ज कराया गया था। एक सप्ताह पहले दोनों गांव लौटे थे और घर में ही रह रहे थे। घटना वाली रात युवती के भाई ने फोन कर शंकर को बुलाया और सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *