सवाई माधोपुर के होटल रणथंभौर हेरीटेज हवेली में शुक्रवार अल सुबह एक महिला पर्यटक मरियम की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। अब शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दूतावास से अनुमति मिलने के बाद महिला पर्यटक का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसे एंबुलेंस की सहायता से दिल्ली भेज दिया गया। एंबुलेंस से दिल्ली भेजा शव गणेश धाम चौकी प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसीसी (40) अपने दोस्तों के साथ रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आई थी। यहां महिला पर्यटक अपने दोस्तों के साथ होटल रणथंभौर हेरिटेज हवेली में ठहरी थी। इसी दौरान रात में खाना खाने के बाद महिला पर्यटक की तबीयत खराब हो गई। जिसे आनन फानन में अपैक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने महिला पर्यटक को मृत घोषित कर दिया। जहां से महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। पुलिस की ओर से घटना की जानकारी आयरलैंड दूतावास को दी गई है। शनिवार शाम को बीमा प्रतिनिधियों के आने के बाद शव का पांच डाक्टरों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव एंबुलेंस की सहायता से दिल्ली के लिए को रवाना कर दिया गया। कई अहम खुलासे होने की संभावना सूत्रों के अनुसार मरियम फ्रांसीसी के मामले में फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पुलिस जांच के बाद इस मामले कई चौकाने वाले तथ्य सामने आने की संभावना है। जिसके बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा।


