तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:मैनपुरी में घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:मैनपुरी में घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मैनपुरी के जीटी रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी जान चली गई। यह घटना बिछवा थाना क्षेत्र की है। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नानामऊ निवासी अमित कुमार उर्फ ईलू सुल्तानगंज क्षेत्र से अपने गांव लौट रहे थे। जीटी रोड पर पहुंचने पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बिछवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर मिली बाइक संख्या यूपी 84एम0517 के आधार पर मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *