बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे दो दोस्तों को टक्कर मारी:सीधी में एक की मौके पर, दूसरे की अस्पताल में मौत, ड्राइवर पकड़ाया

बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे दो दोस्तों को टक्कर मारी:सीधी में एक की मौके पर, दूसरे की अस्पताल में मौत, ड्राइवर पकड़ाया

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना इलाके के चंद्रेह गांव में शनिवार शाम 7:00 बजे बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चंद्रेह गांव के रहने वाले हर्षित विश्वकर्मा और विपिन विश्वकर्मा अपने घर के पास सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बोलेरो बेकाबू होकर उन पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला था। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि पुलिस ने फौरन जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बोलेरो की पहचान कर उसे जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को रीवा जिले की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *