मुजफ्फरपुर बाजार समिति में नया पुलिस पिकेट खुला:SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया उद्घाटन, कहा- सुरक्षा होगी मजबूत

मुजफ्फरपुर पुलिस ने उत्तर बिहार की सबसे बड़ी व्यापारिक मंडी, बाजार समिति, और आसपास के इलाकों को अपराध मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने आज बाजार समिति स्थित नवनिर्मित पुलिस पिकेट (टीओपी) का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई चौकी की स्थापना से क्षेत्र में पुलिस की स्थायी उपस्थिति सुनिश्चित होगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के साथ सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, नगर डीएसपी विनीता सिन्हा, नगर एसडीपीओ सुरेश कुमार और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार उपस्थित रहे। ये उत्तर बिहार का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र एसएसपी ने बताया कि बाजार समिति न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे उत्तर बिहार का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों व्यापारी खरीद-बिक्री के लिए आते हैं, और भारी आर्थिक लेनदेन होता है। इस क्षेत्र में लंबे समय से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब स्थायी टीओपी बन जाने से क्षेत्र में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) 24 घंटे प्रभावी रहेगी। इससे व्यापारियों और आम जनता को सुरक्षित माहौल मिलेगा। बाजार समिति और अहियापुर थाना क्षेत्र के इस हिस्से में पूर्व में कई आपराधिक घटनाएं और लूटपाट की वारदातें सामने आई थीं। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यहां स्थायी पुलिस कैंप स्थापित करने का निर्णय लिया था। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि इस टीओपी के सक्रिय होने से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और आम जनता व व्यापारियों में सुरक्षा का भाव जगेगा। पुलिस अब किसी भी आपात स्थिति में चंद मिनटों के भीतर मौके पर पहुंच सकेगी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने उत्तर बिहार की सबसे बड़ी व्यापारिक मंडी, बाजार समिति, और आसपास के इलाकों को अपराध मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने आज बाजार समिति स्थित नवनिर्मित पुलिस पिकेट (टीओपी) का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई चौकी की स्थापना से क्षेत्र में पुलिस की स्थायी उपस्थिति सुनिश्चित होगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के साथ सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, नगर डीएसपी विनीता सिन्हा, नगर एसडीपीओ सुरेश कुमार और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार उपस्थित रहे। ये उत्तर बिहार का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र एसएसपी ने बताया कि बाजार समिति न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे उत्तर बिहार का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों व्यापारी खरीद-बिक्री के लिए आते हैं, और भारी आर्थिक लेनदेन होता है। इस क्षेत्र में लंबे समय से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब स्थायी टीओपी बन जाने से क्षेत्र में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) 24 घंटे प्रभावी रहेगी। इससे व्यापारियों और आम जनता को सुरक्षित माहौल मिलेगा। बाजार समिति और अहियापुर थाना क्षेत्र के इस हिस्से में पूर्व में कई आपराधिक घटनाएं और लूटपाट की वारदातें सामने आई थीं। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यहां स्थायी पुलिस कैंप स्थापित करने का निर्णय लिया था। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि इस टीओपी के सक्रिय होने से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और आम जनता व व्यापारियों में सुरक्षा का भाव जगेगा। पुलिस अब किसी भी आपात स्थिति में चंद मिनटों के भीतर मौके पर पहुंच सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *